Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

श्री नारायणदास अस्पताल सेंधवा मे सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस का लोकार्पण क्षेत्र के गंभीर मरीजों को मिलेगा लाभ

0 482

सेंधवा (न्यूज करंट) श्री नारायण दास जी अस्पताल सेंधवा मे आज नगर पालिका परिषद सेंधवा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, नारायण दास अस्पताल समिति के अध्यक्ष अजय मित्तल, समाज सेवी संजय यादव द्वारा सर्व सुविधा युक्त आई सी यू एम्बुलेंस का लोकार्पण फीता काट कर पूजा पाठ कर किया गया

उक्त कार्यक्रम मे नगर के गणमान्य नागरिक, समाज सेवी, अस्पताल के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित था
एम्बुलेंस की सुविधाओं के बारे मे जानकारी देते हुए नारायण दास अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक जीशान मंसूरी ने बताया की नारायण दास अस्पताल सेवा समिति के द्वारा शहर एवं आस पास के सैंकड़ो गाँवो के निवासियों की जीवन की रक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज एक चलते फिरते आईसीयू की सौगात दी है, उक्त एम्बुलेंस सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, एम्बुलेंस के आ जाने से सेंधवा एवं आस पास के गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा हेतु अगर रेफर करना पड़ा तो उसे आसानी से किसी भी बड़े अस्पताल तक पंहुचा कर उनकी चिकित्सा करवाई जा सकती है।

एम्बुलेंस सिर्फ एम्बुलेंस नहीं एक चलता फिरता आई सी यू है

नारायण दास अस्पताल समिति के अध्यक्ष अजय मित्तल ने इस अवसर पर कहा की संत श्री नारायण दास अस्पताल का संकल्प है की हम हमारे क्षेत्र के लोगो को अच्छी एवं गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाए उसी कड़ी मे अस्पताल के द्वारा एक सर्व सुविधा युक्त आई सी यू एम्बुलेंस की सौगात क्षेत्र के लोगो को दी जा रही है जिससे की किसी भी गंभीर मरीज को जल्द से जल्द उच्च चिकित्सा हेतु आस पास के बड़े अस्पतालो तक पहुंचाया जा सके और समिति आगे भी निरंतर क्षेत्र के निवासियों के लिए उच्च गुणवत्ता की किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी
नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने इस अवसर पर कहा की आज इस सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस को क्षेत्र के लोगो को समर्पित किया जा रहा है ताकि किसी भी गंभीर स्थिति मे जल्द से जल्द पास के बड़े अस्पताल तक सुरक्षित पंहुचा कर मरीज के प्राणो की रक्षा की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.