Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, लक्ष्मण और हनुमान की शोभायात्रा, गुजरात और बुरहानपुर की आकर्षक आतिशबाजी रहेगी मुख्य आकर्षण। 

0 181

सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, लक्ष्मण और हनुमान की शोभायात्रा, गुजरात और बुरहानपुर की आकर्षक आतिशबाजी रहेगी मुख्य आकर्षण।
सेंधवा(न्यूज करंट ) विजयादशमी के अवसर पर शहर के दशहरा मैदान पर मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल पुतलों का भी दहन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक आस्था और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
दिनेश गंज एकता संगठन, दारुगोदाम एवं कॉटन व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस विशाल रावण दहन कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमानजी का विधिवत पूजन-अर्चन कर रावण सहित मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव एवं भाजपा नेता संजय यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
*विशेष रथ पर निकलेगी भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की शोभायात्रा*
कार्यक्रम के तहत दारुगोदाम से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमानजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विशेष रूप से सजाए गए रथ पर भगवान के स्वरूप विराजित रहेंगे। बैंड-बाजों के साथ निकलने वाली यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां अतिथियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमानजी का पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा।
*गुजरात और बुरहानपुर की आतिशबाजी रहेगी आकर्षण का केंद्र*
रावण दहन कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए इस बार विशेष आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है। अहमदाबाद, गुजरात से लाई जाने वाली विशेष इलेक्ट्रिक आतिशबाजी के साथ बुरहानपुर की आतिशबाजी भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। आतिशबाजी और पुतलों के दहन का भव्य नजारा देखने के लिए दशहरा मैदान पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
नगर पालिका ने की साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था
दशहरा पर्व के मद्देनजर नगर पालिका द्वारा आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों पर साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की गई है, ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है।
विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध किए जाने की परंपरा के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व समाज को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। सेंधवा में आयोजित होने वाला यह भव्य रावण दहन कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता का भी प्रतीक बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.