Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

श्रावण मास विशेष संकल्प के साथ 1,11,11,111 ॐ नमः शिवाय” महामंत्र जप का शुभारंभ

0 213

खरगोन(नरेंद्र तिवारी) श्रावण मास के पावन अवसर पर दिव्यावी विश्रांति गृह, सुभाषी हॉस्पिटल परिसर, गौरीधाम खरगोन में 1,11,11,111 “ॐ नमः शिवाय” महामंत्र जप के विशेष संकल्प का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य आचार्य पंडित महेंद्र भटोरे जी के सान्निध्य में कर्मकांडी पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया गया तथा आज से महामंत्र जप का शुभारंभ भी किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भाई रवि जोशी, श्रीमती भावना जोशी, प्रवीण जोशी जी, श्रीमती ममता जोशी जी, अनिल उपाध्याय जी, श्रीमती कल्पना उपाध्याय जी, रवि मंडलोई जी, श्रीमती रश्मि मंडलोई जी एवं डॉ. शुभी जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रावण मास के दौरान अधिक से अधिक संख्या में “ॐ नमः शिवाय” महामंत्र जप कर भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक महायज्ञ में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य आचार्य पंडित महेंद्र भटोरे जी ने श्रावण मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का जप मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ जप संकल्प में सहभागी बनने का आग्रह किया।
श्री जितेंद्र जोशी जी एवं श्री मुकेश जोशी जी ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस दिव्य जप संकल्प में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने तथा धर्मलाभ लेने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.