पालकी पर सवार भगवान राजराजेश्वर का शहर भ्रमण
पालकी पर सवार भगवान राजराजेश्वर का शहर भ्रमण
ढ़ोल नगाड़ों से गुंजा आसमान हर तरफ शिव भोले की जयकार
सेंधवा निप्र। सावन माह की समाप्ति के बाद सोमवार 12 अगस्त को शहर के राजा भगवान श्री राजराजेश्वर पालकी पर सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले शहर के शिवभक्तो ने भगवान राजराजेश्वर की पालकी का जगह जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। पोहे, अन्नकूट, रसना, पेयजल के अनेको स्टालो में भक्तो को प्रसादी का वितरण किया जा रहा था। उज्जैन के ढ़ोल नागाड़े की टीम का प्रदर्शन बेहद दर्शनीय रहा, नागाडो के साथ नृत्य करती यह टीम जन समुदाय के आकर्षण का केंद्र बनी। जनता को माँ काली के भेष में नृत्य करती टीम ने भी आकर्षित किया राक्षक वध का प्रदर्शन जीवंत जान पड़ा, कलाकारों का श्रंगार देखते ही बन रहा था।
