Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

श्री नारायणदास अस्पताल सेंधवा मे सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस का लोकार्पण क्षेत्र के गंभीर मरीजों को मिलेगा लाभ

0 74

सेंधवा (न्यूज करंट) श्री नारायण दास जी अस्पताल सेंधवा मे आज नगर पालिका परिषद सेंधवा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, नारायण दास अस्पताल समिति के अध्यक्ष अजय मित्तल, समाज सेवी संजय यादव द्वारा सर्व सुविधा युक्त आई सी यू एम्बुलेंस का लोकार्पण फीता काट कर पूजा पाठ कर किया गया। उक्त कार्यक्रम मे नगर के गणमान्य नागरिक, समाज सेवी, अस्पताल के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित था।एम्बुलेंस की सुविधाओं के बारे मे जानकारी देते हुए नारायण दास अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक जीशान मंसूरी ने बताया की नारायण दास अस्पताल सेवा समिति के द्वारा शहर एवं आस पास के सैंकड़ो गाँवो के निवासियों की जीवन की रक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज एक चलते फिरते आईसीयू की सौगात दी है, उक्त एम्बुलेंस सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, एम्बुलेंस के आ जाने से सेंधवा एवं आस पास के गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा हेतु अगर रेफर करना पड़ा तो उसे आसानी से किसी भी बड़े अस्पताल तक पंहुचा कर उनकी चिकित्सा करवाई जा सकती है।

एम्बुलेंस सिर्फ एम्बुलेंस नहीं एक चलता फिरता आईसीयू है

नारायण दास अस्पताल समिति के अध्यक्ष अजय मित्तल ने इस अवसर पर कहा की संत श्री नारायण दास अस्पताल का संकल्प है की हम हमारे क्षेत्र के लोगो को अच्छी एवं गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाए उसी कड़ी मे अस्पताल के द्वारा एक सर्व सुविधा युक्त आई सी यू एम्बुलेंस की सौगात क्षेत्र के लोगो को दी जा रही है जिससे की किसी भी गंभीर मरीज को जल्द से जल्द उच्च चिकित्सा हेतु आस पास के बड़े अस्पतालो तक पहुंचाया जा सके और समिति आगे भी निरंतर क्षेत्र के निवासियों के लिए उच्च गुणवत्ता की किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी
नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने इस अवसर पर कहा की आज इस सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस को क्षेत्र के लोगो को समर्पित किया जा रहा है ताकि किसी भी गंभीर स्थिति मे जल्द से जल्द पास के बड़े अस्पताल तक सुरक्षित पंहुचा कर मरीज के प्राणो की रक्षा की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.