Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह किया

0 174

दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह किया
सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) महज तीन वर्ष की नन्ही अनिका शर्मा एक गंभीर और दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है। अनिका के जीवन को बचाने के लिए अमेरिका से आने वाले एक महंगे इंजेक्शन की आवश्यकता है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ 60 लाख रुपए बताई गई है। इतनी बड़ी राशि जुटाना परिवार के लिए बेहद कठिन है। ऐसे में अनिका के परिजन आर्थिक सहायता की अपील लेकर सेंधवा पहुंचे और नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव से मुलाकात कर बच्ची के उपचार के लिए सहयोग का आग्रह किया।
परिजनों ने नपा अध्यक्ष यादव को अनिका की बीमारी और उपचार के लिए आवश्यक राशि की जानकारी दी। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए बसंती बाई यादव ने तत्काल अपनी ओर से 5 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। साथ ही उन्होंने नगरवासियों एवं समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग राशि देकर नन्ही अनिका के जीवन को बचाने में सहभागी बनें।
परिजनों ने बताया कि अनिका की बीमारी का पता चलने के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीमारी के उपचार के लिए अमेरिका से विशेष इंजेक्शन मंगवाना है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ 60 लाख रुपए है। परिवार की आर्थिक क्षमता से यह राशि बहुत अधिक होने के कारण उन्होंने सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से आमजन से आर्थिक सहयोग की अपील शुरू की।
परिजनों की अपील का असर भी देखने को मिला और लोगों के सहयोग से अब तक करीब 9 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि जुटाई जा चुकी है। वहीं उपचार के लिए अभी लगभग 18 लाख रुपए की राशि और आवश्यक थी। इसी सिलसिले में परिजनों को सेंधवा नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव के सहयोग के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद वे अनिका को लेकर सेंधवा पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि नपा अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान उन्होंने बच्ची की पूरी स्थिति से उन्हें अवगत कराया। बच्ची की परेशानी सुनते ही यादव ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तत्काल 5 लाख रुपए की सहायता प्रदान की। इससे अब उपचार के लिए आवश्यक शेष राशि में भी कमी आई है।
नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अनिका अभी बहुत छोटी है और गंभीर बीमारी से जूझ रही है। उसके इलाज के लिए बहुत बड़ी राशि की आवश्यकता है। ऐसे समय में हम सभी का छोटा-सा सहयोग भी उसके जीवन के लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकता है। उन्होंने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं सक्षम लोगों से आगे आकर सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि आवश्यक शेष राशि शीघ्र जुटाई जा सके और अनिका का समय पर उपचार हो सके।
परिजनों ने बताया कि अब तक मिले सहयोग से उन्हें उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। उन्होंने सभी सहयोगदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ करीब 13 लाख रुपए की राशि और जुटानी है, जिसके लिए वे लगातार लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। परिवार को विश्वास है कि समाज और नागरिकों के सामूहिक सहयोग से अनिका के उपचार की राह आसान होगी और वह जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.