Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंडेक्स कॉलेज रवाना

0 262

सेंधवा (न्यूज करंट ) मानव सेवा समिति सेंधवा ने मुस्कान ग्रुप इंदौर के संदीपन आर्य ओर जीतू बगानी इंदौर माध्यम से एक ऐतिहासिक देहदान करवाया। 87 वर्षीय दानवीर श्रीमती इंदिरा रमेशचंद्र शर्मा की पार्थिव देह को आज सुबह 10 बजे राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी इंडेक्स हॉस्पिटल के वाहन ने इंदिरा शर्मा का शव सबसे पहले चोइथराम अस्पताल जाएगा जहां इनकी स्किन डोनेड होगी फिर इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, इंदौर में बाड़ी डोनेड होगी

ज्ञात हे कि दशहरे पर 20 अक्टूबर को श्रीमती इंदिरा शर्मा ने देहदान का संकल्प लिया था 24 अक्टूबर को निधन के बाद परिवार ने समिति को सूचना दी। समिति ने तुरंत सहयोगी संस्था मुस्कान ग्रुप इंदौर के संदीपन आर्य से संपर्क किया। मुस्कान ग्रुप और इंडेक्स कॉलेज की टीम के सहयोग से नेत्रदान और त्वचा दान की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।मुस्कान ग्रुप इंदौर मध्यप्रदेश में देहदान और अंगदान के क्षेत्र में सक्रिय संस्था है, जो निशुल्क रूप से देह को मेडिकल कॉलेज तक पहुंचाने और सभी कागजी कार्यवाही में मदद करती है
आज सुबह निज निवास पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनकी पार्थिव देह को राजकीय सम्मान से विदा किया
इस अवसर पर मानव सेवा समिति के महेंद्र परिहार ने परिवार के साहसिक निर्णय की सराहना की ओर कहा कि सेंधवा वासियों ने भी शर्मा परिवार से प्रेरणा लेकर देहदान अंगदान नेत्रदान के लिए आगे आना चाहिए समिति के डॉ किंशुक लालका ने बताया कि मानव सेवा समिति का पहला नेत्रदान शर्मा परिवार के सहयोग से ही 2016 में हुवा था ओर समिति का पहला देहदान भी इसी परिवार से हुआ हे एक देह से मेडिकल कॉलेज में 150-200 MBBS स्टूडेंट पूरे साल प्रैक्टिकल सीखते हैं। आपकी देह से ही वो सर्जरी सीखकर आगे हजारों मरीजों की जान बचाते हैं।सेंधवा जैसे छोटे शहर में एक देहदान से सैकड़ों लोग प्रेरित होगे जैसे अभी हो रहा है। यह शरीर किसी के काम आ जाए, इससे बड़ा दान कोई नहीं। सरकार भी इसे राजकीय सम्मान से सम्मानित कर रही हे समिति के नीलेश जैन ने बताया कि श्रीमती इंदिरा शर्मा के नेत्रदान आँखें MK इंटरनेशनल आई बैंक, इंदौर जाएगी जिससे 2 नेत्रहीन लोगों को रोशनी मिलेगी और 2 जीवन रोशन होंगे। त्वचा दान श्रीमती इंदिरा शर्मा की बाड़ी पहले चोइथराम हॉस्पिटल, इंदौर के स्किन बैंक जाएगी, जिससे 5 से 8 गंभीर रूप से जले हुए मरीजों का जीवन बचेगा।
देहदान श्रीमती इंदिरा शर्मा का पार्थिव देह इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, इंदौर* जिससे 100 से अधिक डॉक्टर बनकर सैकड़ों मरीजों की जान बचाएंगे। हम सभी सेंधवा वासी श्रीमती इंदिरा शर्मा जी के पदचिन्हों पर चलकर अपने मानव जीवन को सार्थक करें इस पूरी प्रक्रिया में बड़वानी कलेक्ट्रर श्रीमती जयती सिंह अजित जैन TI दिनेश जी कुशवाह CHMO ठाकुर साहब भावना कुमरावत आदि का विशेष सहयोग रहा
इस अवसर पर मानव सेवा समिति सेंधवा के नीलेश जैन डॉ किन्सुक लालका महेंद्र परिहार राजेंद्र यादव नगर के गणमान्य नागरिक हरचरणसिह भाटिया राजेंद्र मोतियांनी राजेंद्रसिंह रघुवंशी पोरलाल खरते दिलीप अग्रवाल हेमंत अग्रवाल देवेंद्र मंडलोई कमल जायसवाल निखिलेश मितल विशाल वैष्णव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.