Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0 183

सेंधवा। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की तहसील वरला क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में किसानों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने धरना-प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव जी के नाम ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा किसानों की खड़ी फसलों को सूखने से बचाने की मांग की गई।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्षा समय से पहले समाप्त होने के कारण खेतों में नमी लगातार कम हो रही है। वहीं, पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसान समय पर सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे खड़ी फसलों के सूखने और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। इसके अतिरिक्त अघोषित बिजली कटौती से व्यापारिक गतिविधियां, विद्यार्थियों की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति एवं आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें रखी गईं—

1. तहसील वरला क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
2. किसानों को सिंचाई के लिए निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए तथा रात्रि के बजाय दिन के समय सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाए।
3. विद्युत आपूर्ति में बार-बार आने वाली बाधाओं एवं तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए।
4. संबंधित विद्युत अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार करने तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं।

प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की कि किसानों की फसलों एवं आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता‌ लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखने के लिए बाध्य होगी।

धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन के दौरान उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर पोरलाल खर्ते, नेशनल कोऑर्डिनेटर, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस; संजय मंडलोई, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष; अजय द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष, वरला; किशोर राठौड़, जिला महामंत्री; परसराम सेनानी, जिला महामंत्री; राकेश रावत; आकाश पंवार; सईद कुरैशी; विशाल लाठी; अजमल पंवार; संजय भावसार; पप्पू चौरसिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष; रुपेश जैन; राजेंद्र पटेल; अजय पटेल; मेमाराम बर्डे; संजय सोलंकी; संतोष ब्राह्मणे तथा संतोष जोशी, नगर अध्यक्ष सहित सैकड़ों किसान एवं व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.