Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन को दिया 30 लाख का दान

0 256

क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन को दिया 30 लाख का दान

जगन्नाथ पुरी (न्यूज करंट ) भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन को 30 लाख रुपये का दान दिया। वर्तमान में केनरा बैंक में उप महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत प्रसाद ने बैंक की ओर से मंदिर को यह दान दिया । इसके साथ ही उन्होंने मंदिर प्रशासन को अपने हस्ताक्षर वाला एक क्रिकेट बैट और गेंद भी भेंट की।
वेंकटेश प्रसाद ने आईएएनएस से कहा, “यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मैंने इस मंदिर को लेकर बहुत अच्छी बातें सुनी हैं। यह सभी लोगों के लिए एक बेहतरीन स्थल है। मैंने क्रिकेट के मैदान पर जितना भी योगदान दिया, वह सभी भगवान की कृपा से है। मुझे पुरी आकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करके बेहद खुशी महसूस हुई है।” भगवान जगन्नाथ को समर्पित मंदिर अपनी रथ यात्रा और आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर वैष्णव संप्रदाय का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस मंदिर की स्थापत्य कला मन को मोह लेने वाली है।
भारतीय क्रिकेट में एक उल्लेखनीय हस्ती के रूप में वेंकटेश प्रसाद का करियर शानदार रहा है, जो उनकी गेंदबाजी कौशल और खेल में योगदान के लिए जाना जाता है। वेंकटेश प्रसाद के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने भारत की ओर से 33 टेस्ट मुकाबलों में 96 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान 7 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट हासिल किए। वहीं, 161 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 196 विकेट निकाले। वेंकटेश प्रसाद ने अपने करियर में 123 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले, जिसमें 361 विकेट हासिल किए, जबकि 236 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 295 शिकार किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.