वरला में प्रस्तावित श्रीराम मंदिर, संकल्प जो अब आकार ले रहा है।
राजस्थान से आई शिलाओं की धूमधाम से आगवानी
सेंधवा (नरेंद्र तिवारी )वरला में प्रस्तावित श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए गाँववासियों का उत्साह देखते बनता है। मंगलवार को मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान से शिलाएं आई तो पूरा वरला झूम उठा, शिलाओं से भरे वाहन को मुख्य मार्गो पर घुमाया गया, पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली गयी।
