Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में कैद मादा तेंदुआ

0 136

वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में कैद मादा तेंदुआ
……………………………
मादा तेंदुआ एवं शावकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित वन विहार भोपाल छोड़ा जाएगा

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी ) वन विभाग द्वारा वन परिक्षेत्र राजपुर में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार चलाए गए तलाशी अभियान में सफलता मिली। मंगलवार दोपहर मुख्य वन संरक्षक खंडवा के निर्देशन में तलाशी अभियान पुनः प्रारंभ किया गया। तलाश में तेंदुआ के पंजे के ताजे निशान मिलने पर उक्त स्थान पर पिंजरे को पुनः स्थापित किया गया। मंगलवार शाम को मादा तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हुई साथ ही शावकों को भी रेस्क्यू कर भोपाल के वन विहार में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।
तेंदुए को पकडने हेतु मुख्य वन संरक्षक खण्डवा, वन मंडल अधिकारी बड़वानी, उप वन मंडल अधिकारी बड़वानी के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी राजपुर के नेतृत्व में सतपुडा टाइगर रिजर्व की टीम, इंदौर रेस्क्यू टीम , उज्जैन रेस्क्यू टीम, डॉग स्क्वाड इंदौर, फ्लाइंग स्क्वाड खण्डवा, 6 पिंजरे, 3 सीसीटीवी कैमरा और वन मंडल बड़वानी का 100 से अधिक वन स्टाफ 3 ड्रोन के माध्यम से लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया जिसमें सफलता प्राप्त हुई।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}
Leave A Reply

Your email address will not be published.