Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

*बड़वानी पुलिस ने ढूंढ निकाले 21 लाख के 137 गुम मोबाइल आवेदकों के चेहरों पर लौटाई मुस्कानें*

0 356

बड़वानी पुलिस ने ढूंढ निकाले 21 लाख के 137 गुम मोबाइल आवेदकों के चेहरों पर लौटाई मुस्कानें

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी ) पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर (भापुसे) द्वारा मोबाइल गुम की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला साइबर सेल बड़वानी को मोबाइल तलाश हेतु निर्देशित किया गया।
श्री डावर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में जिला सायबर सेल बड़वानी की टीम द्वारा गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से लगभग 21 लाख कीमत के विभिन्न कम्पनियों के कुल 137 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया।
उक्त सभी मोबाइलों को बड़वानी, खरगोन ,आलीराजपुर, झाबुआ ,इंदौर, शाजापुर, गुजरात, महाराष्ट्र स्थानों से ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये हैं।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}

उक्त मोबाइलों को आज बड़वानी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सायबर सेल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। आवेदकों को मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधीक्षक बड़वानी ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
सराहनीय भूमिकाः
उक्त मोबाइलों को खोजने में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक रितेश खत्री, प्रधान आर. योगेश पाटिल , आर मडिया डावर, आर अर्जुन नरगावे एवं संबन्धित थानो के अधिकारी/कर्मचारी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.