Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

दो बच्चो सहित महिला कुएँ में कुदी बच्चो की मौत

0 406

दो बच्चो सहित महिला कुएँ में कुदी बच्चो की मौत

दो बच्चो सहित कुएँ में लगाई छलांग महिला को बचाया

सेंधवा निप्र। ग्राम पिपलिया डेब में 26 वर्षीय महिला ने मंगलवार देत शाम अपने दो बच्चों के साथ कुएँ में कूदकर जान देने की कोशिश की जिसमे महिला को कुएँ से सुरक्षित निकाल लिया। उसके दोनों बच्चो की मौत हो गयी।
महिला तीन चार दिनों से बीमार चल रही थी। उसने अपने भाई को कहकर मालवन से पिपलिया डेब मायका आने को कहा था। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी चाचरिया केशव यादव देर रात तक बच्चो की लाशो को कुएँ से बाहर निकालने हेतु पुलिस बल एवं ग्रामीणों के साथ जुटे हुए थै।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निरमा बाई नामक महिला जिसका मायका ग्राम पिपलिया डेब मै है तथा ससुराल ग्राम मालवन में है। जिसकी चार पांच दिनों से तबियत खराब होना बताया जा रहा है। महिला ने उसके भाई को सोमवार शाम लेने के लिए बुलाया था। सोमवार को महिला निरमा बाई पति विकास अपने ससुराल मालवन से मायके पिपलिया डेब आई थी, उसने मंगलवार शाम को अपने दो लड़को अरविन्द 7 वर्ष, रविन उम्र 6 वर्ष के साथ कुएँ में कूदकर जान देने की कोशिश की जिसमे महिला को बचा लिया गया जबकि दोनों बच्चों को नहीं बचाया जा सका। चौकी प्रभारी चाचरिया केशव यादव के अनुसार मर्ग कायम कर लिया गया। जांच के बाद असली कारण ज्ञात हो सकेगा। फिलहाल लाशों को कुएँ से निकालकर पंचनामा बनाया गया। लाश की पहिचान अरविद एवं रविन के रूप में होना बताया गया। घटना की खबर से पिपलिया डेब एवं ग्राम मालवन में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.