थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा मात्र 48 घण्टे में सेंधवा शहर में व्यापारी के साथ हुई सनसनीखेज लूट का किया पर्दाफाश।
लूट के मुख्य षड्यंत्रकारी ग्रामीण क्षेत्र बाबदड़ निवासी किराणा व्यवसायी दीपेश उर्फ चिंटू जायसवाल को गिरफ्तार कर लूट का किया खुलासा।
सेंधवा (नरेंद्र तिवारी) 15 सितम्बर को सीमेंट सरिया व्यापारी प्रतिक अग्रवाल के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस द्वारा खुलासा किया गया। एसडीओपी अजय वाघमरे एवं थाना प्रबगारी बलजीत बिसेन ने सयुंक्त प्रेस वार्ता में बताया की दिनांक 15.09.2025 को फरियादी प्रतीक अग्रवाल के साथ वरला रोड़ से मल्हारबाग स्थित रास्ते पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आँखों में स्प्रे कर फरियादी से 3.50 लाख रु. की लूट की घटना को अंजाम दिया था जिस पर थाना सेंधवा शहर पर अपराध क्रमांक 331/2025 धारा 309(6) BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के द्वारा जिला बड़वानी में *”ऑपरेशन हवालात”* चलाया जा रहा है जिसमे जिले के घटित चोरी, नकबजनी, लूट तथा डकैती की घटनाओं पर रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारीगण को एक विशेष टीम बनाकर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया है ।
थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा शहर में व्यापारी के साथ घटित सनसनीखेज लूट के आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग अलग टीम गठित कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक़ बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में गठित टीम को घटना स्थल के आसपास से साक्ष्य संकलित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास बारीकी से निरीक्षण कर करीब 200 से अधिक CCTV कैमरो का अवलोकन कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। संकलित तकनिकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी दिपेश उर्फ चिंटू पिता किशोर जायसवाल, उम्र 25 साल, निवासी शिव मंदिर के पास सेंधवा का घटना में संलिप्त होने के साक्ष्य मिलने पर आरोपी दिपेश उर्फ चिंटू जायसवाल को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त HF Deluxe मोटर साइकल, ह्युंडई i-20 कार तथा लूट के 10,500/- रू. जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय सेंधवा में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया जा रहा है।
आरोपी दिपेश उर्फ चिंटू जायसवाल ने घटना के संबंध में पूछताछ पर बताया कि वह वर्ष 2024 में खरगोन कोतवाली में लूट के मामले में खरगोन जेल में बंद था जहां पर 42 अवैध आर्म्स के मामले में खरगोन जेल में ही निरुद्ध खूंखार लुटेरा मनोज पिता बद्रीप्रसाद शर्मा से दोस्ती हुई। आरोपी दिपेश उर्फ चिंटू जायसवाल और मनोज शर्मा जमानत के बाद से ही आपस में मिलकर अवैध आर्म्स की बड़ी खेप खरीदने के लिए किसी बड़ी लूट की योजना बना रहे थे।
आरोपी दिपेश उर्फ चिंटू जायसवाल ने बताया कि उसकी जमानत के लिए आरोपी के पिता ने शहर के व्यापारी दिलीप अग्रवाल से रुपए उधार लिए थे और मकान निर्माण के लिये सामान भी उधार लिया था और अक्सर आवश्यकता अनुसार रुपये उधार लेते आए हैं। जिस कारण दिलीप अग्रवाल के कारोबार की जानकारी होने के चलते आरोपी दिपेश उर्फ चिंटू जायसवाल ने शहर व्यवसायी दिलीप अग्रवाल व उसके परिवार के साथ लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपने जेल के साथी खूंखार लुटेरे मनोज पिता बद्रीप्रसाद शर्मा को घटना के 03 दिन पहले बुलाया तथा रेकी कर आरोपी को फरियादी के साथ घटना करने का स्थान और पूरा रास्ता बताया।
घटना के दिन खूखांर लूटेरे मनोज शर्मा और उसके साथी राहुल द्वारा शाम को फरियादी के वरला रोड़ से मल्हारबाग तरफ जाने के रास्ते पर फरियादी की आंखों पर स्प्रे कर रुपए लूट की थी। लूट की घटना के बाद मुख्य षड्यंत्रकारी आरोपी दिपेश उर्फ चिंटू जायसवाल तथा मुख्य लुटेरा मनोज शर्मा व उसका साथी राहुल मोरदड़ फाटे मिले जहां लुटेरे मनोज शर्मा ने आरोपी दिपेश उर्फ चिंटू जायसवाल को लूट के रुपयों में से 25,000/- रू. तथा घटना में प्रयुक्त HF Deluxe मोटर दी थी। घटना के बाद आरोपी दिपेश उर्फ चिंटू जायसवाल द्वारा लुटेरे मनोज शर्मा व राहुल को चिंटू ने उसकी कार से खरगोन होते हुए इंदौर में छोड़ा था। *आरोपी दिपेश उर्फ चिंटू जायसवाल ने बताया कि मनोज शर्मा बोल रहा था कि 03 लाख रू के हथियार खरीदेंगे ओर इससे आगे काम करेंगे*
SDOP सेंधवा श्री अजय वाघमारे एवं शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा बताया कि शहर में व्यापारी के साथ हुई सनसनीखेज लूट को प्रोफेशनल तरीके से अंजाम देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लुटेरे ने आदतन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले हथियारों के सौदागर लुटेरे मनोज शर्मा व उसके साथी राहुल को बुलाया था तथा घटना को अंजाम दिया था। आरोपी दिपेश उर्फ चिंटू जायसवाल का पुलिस रिमांड लेकर फरार आरोपियों की तलाश की जावेगी तथा और भी घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।
पुलिस को मिली उक्त सफलता में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उपनिरीक्षक संतोष पाटीदार, ASI संजय पाटीदार, आर.591 निरज डांगरे, आर.555 श्यामगुण, आर.69 रेवाराम, आर.686 विशाल पाटील, आर.263 गणेश चौहान, आर.384 गोपाल पटेल, आर.309 अमरसिंह, आर.दिलीप कन्नौजे तथा उपनिरीक्षक रितेश खत्री, प्रआर.180 योगेश पाटिल, आर. माडिया डावर, अर्जुन नरगावे सायबर सेल बड़वानी तथा समस्त थाना सेंधवा शहर पुलिस की भूमिका रही।