Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित

0 227

अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित
सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) शहर मे आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के अवसर पर गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। सेंधवा की अधिवक्ता विमला शर्मा को संतों की उपस्थिति में महामंडलेश्वर पद की उपाधि प्रदान की गई। ऐसा पहली बार हुआ है जब सेंधवा की किसी महिला को बड़े धार्मिक पद की उपाधि से सम्मानित किया गया। विमला शर्मा अब विमलानंद महाराज हो गई है जिसकी विधिवत घोषणा की गई।
शहर के शासकीय महाविद्यालय मे अध्ययन कर चुकी बेस्ट एथलेटिक्स रह चुकी एड विमला शर्मा ने बरसो वकालत का कार्य किया। विगत कुछ बरसो से उन्होंने केशरिया वस्त्र धारण कर लिए थै, शहर के धार्मिक आयोजनों मे अपनी भागीदारी बड़ा दी थी। प्रयागराज के महाकुम्भ मे एक माह के कल्पवास मे शामिल होकर उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया था । प्रयागराज महाकुम्भ मे वे परम पूज्य गोपेश्वरदेव महाराज के सानिध्य मे एक माह तक धार्मिक अनुष्ठान मे शामिल रही। एड विमला शर्मा को महामंडलेश्वर की उपाधि प्राप्त होना शहर सहित सम्पूर्ण जिले के लिए गौरव का विषय हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.