Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही घटना का खुलासा।

0 395

गौतम बुद्ध नगर (न्यूज करंट) पुलिस आयुक्त गौतम बुध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह,आईपीएस के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ राजीव नारायण मिश्रा आईपीएस के पर्यवेक्षण तथा पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा से रविशंकर निम आईपीएस के निर्देशन में अपर पुलिस उपयुक्त ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार के नेतृत्व एवं सहायक पुलिस आयुक्त – 1ग्रेटर नोएडा केपी सिंह के मार्गदर्शन में घटना का सफल अनावरण करते हुए रवि शंकर निम नें बताया कि दिल्ली रोहिणी के निवासी पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए गए इनके पास से बरामद 650 ग्राम सोने के आभूषण 12.138 किलो चांदी के आभूषण जिनकी कीमत एक करोड़ 28 लख रुपए,बरामद किए गए इसके अतिरिक्त बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार, एक अवैध तमंचा 300 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए l पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह संगठित गिरोह बनाकर योजनाबद्ध तरीके से व्यापारियों की रेकी कर लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैंl घटना के लगभग 8 दिन पूर्व अभियुक्त कमलकांत द्वारा चांदनी चौक दिल्ली स्थित चांदी के थोक व्यापारियों की दुकानों के आसपास रहकर लगातार आने-जाने वाले व्यापारियों की रेकी की गई l घटना से दो दिन पूर्व उसने अपने अन्य साथियों को एक इटीयोस कार के संबंध में जानकारी दी कि उक्त कार से एक पार्टी रात में आभूषण लेकर आगरा के लिए रवाना होगी l योजना अनुसार अभियुक्त दो कारों (बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार एवं स्विफ्ट कार ) से निकले lबलेनो कार से इटीयोस कार का पीछा किया गया,जबकि स्विफ्ट कार में सवार दो अभियुक्त जेवर होते हुए पूर्व निर्धारित स्थान ग्राम जुनेदपुर के जंगल में पहुंचकर अन्य साथियों का इंतजार करने लगेl जीरो प्वाईंट से लगभग 2 किलोमीटर आगे इटीयोस कार रुकने पर अभियुक्तों नें दुर्घटना का बहाना बनाकर वाहन रुकवाया तथा तमंचे के बल पर चालक एवं साथियों को भयभीत कर वाहन में रखा आभूषणों से भरा बैग लूट लिया lइसके उपरांत सभी अभियुक्त पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार ग्राम जुनेदपुर के जंगल में एकत्र हुए तथा लूटे गए माल को लेकर फरार हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.