Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत

0 422

स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी) इंदौर की स्टार एग्री वेयर हाऊसिंग एंड कोलेटरल मैंनेजमेंट कंपनी द्वारा साईनाथ वेयर हाउस सेंधवा के कैलाश खंडेलवाल, पियूष खंडेलवाल, निलेश खंडेलवाल आदि पर वेयर हॉउस मे रखी कृषि जिंसो के गबन के मामले मे प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की और से भी एक शिकायत दर्ज कराई गयी हैं।
सेंधवा निवासी कैलाश खण्डेलवाल, निलेश खण्डेलवाल एवं पियुष खण्डेलवाल ने स्टार एग्री वेयरहाउसिंग एंड कोलेटरल मैनेजमेंट कंपनी, इंदौर के एम.डी. अमित खण्डेलवाल, सी.ई.ओ. जयंत चटर्जी एवं कंपनी के अन्य अधिकारियों पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, वेयरहाउस का संचालन, बैंक से संबंधित दस्तावेज़ और माल का प्रबंधन कंपनी द्वारा किया जाता था। आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने बैंक में रखे माल के संबंध में गंभीर अनियमितताएँ कर आर्थिक नुकसान पहुँचाया।
इस संबंध में सेंधवा ग्रामीण थाना एवं पुलिस अधीक्षक बड़वानी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कंपनी और उसके अधिकारियों के विरुद्ध अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार के मामले दर्ज हैं तथा सीबीआई द्वारा भी पूर्व में संबंधित मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।
उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.