Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास 

0 363

 बड़वानी (नरेंद्र तिवारी ) बियर कि पिकप लूट के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त कि हैं। पुलिस ने आरोपी सहित माल जप्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 मई को फरियादी ने थाना आकर बताया की इन्दौर से पाटी उसकी बोलेरो पीकप गाड़ी में परमिट की 222 पेटी बीयर शराब लेकर जा रहा था। रास्ते में पाटी नाका के आगे मोटर सायकल से आये अज्ञात युवको के द्वारा उसे रोक कर डरा धमका कर साथ ले जाकर बावनगजा पहाड़ियो तरफ उसकी बोलेरो पीकप व उसमें भरी बीयर शराब को छिनकर फरियादी व उसके साथी को जगंल में देर रात छोड़ दिया। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध धारा 309(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपीयो के द्वारा देर रात किये गये सनसनीखेज घटनाक्रम को कोतवाली बड़वानी पुलिस टीम द्वारा गंभीरता से लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर व एसडीओपी श्री महेश सुनैया के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम को आरोपीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी बलजीत बिसेन को निर्देशित किया गया।
कोतवाली बड़वानी पुलिस द्वारा क्षैत्र में अलग अलग टीमो को तैनात कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा आवश्यक भौतिक व वैज्ञानिक साक्ष्यो के आधार पर लूटकांड घटना में शामिल आरोपीयो की पहचान कर उन्हे हिरासत में लेकर एक बोलेरो पीकप और 102 पेटी बीयर कीमती 13 लाख 40 हजार रुपये के माल सहित घटना में प्रयुक्त वाहनो को जप्त किया गया है। प्रकरण में अब तक कुल 06 आरोपीयो को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपीयो की तलाश की जा रही है। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई तत्काल कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा कर उचित ईनाम की घोषणा भी की है।
विशेष भूमिका निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उनि रवि ठाकुर, सुरेश मुवेल, कमल मोरे, प्र.आर.जगजोध सिंह, अजमेर सिंह, चंद्रशेखर चौहान, आरक्षक आत्माराम खोड़े, पुरुषोत्तम मण्डलोई, अंतरसिंह रावत, हितेंद्र मण्डलोई, पवन मण्डलोई, दीपक वर्मा, योगेश्वर चौहान, तारिक रजा, भूपेश बर्मन, दिनेश बैरवा, नरसिंह जमरा, तारिक रजा, चेतन, ज्ञानेश्वर तायड़े साइबर टीमः- उनि रितेश खत्री, HC योगेश पाटिल, अर्जुन नरगावे, मड़िया डावर, मोनिका पटेल

Leave A Reply

Your email address will not be published.