किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) क्षेत्र के किसानों के खेतों से सिंचाई मोटर चोरी करने वाले बदमाशों के खिलाफ बड़वानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना सेंधवा ग्रामीण और चौकी चाचरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर पंप चुराने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से शत-प्रतिशत मशरूका (3 विद्युत मोटरें) बरामद कर ली गई हैं।
🔷 क्या था पूरा मामला
गत 13 जून 2026 को फरियादी रूमसिंग पिता दगन (निवासी ग्राम पिपल्याडेब) ने चौकी चाचरिया पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने, गांव के ही बना पिता सुबान और तारसिंग ने ग्राम के तालाब के पास खेतों में सिंचाई के लिए विद्युत मोटरें लगाई थीं। दिनांक 7 जून 2026 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश इन मोटरों को चोरी कर ले गए थे।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सेंधवा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 381/2026, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। मामला किसानों की आजीविका से जुड़ा होने के कारण थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक श्री ओपी चंगोडे के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
🔷 गुमराह करते रहे आरोपी, मनोवैज्ञानिक पूछताछ में टूटे:
गठित पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम पिपल्याडेब के ही दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. कैलाश पिता सुरपाल अखाड़े (निवासी: ग्राम पिपल्याडेब)
2. मड़िया पिता लालसिंग तरोले (निवासी: ग्राम पिपल्याडेब)
शुरुआती पूछताछ में आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करने और मनगढ़ंत कहानियां बनाने का प्रयास करते रहे। लेकिन जब पुलिस टीम ने मनोवैज्ञानिक तरीके से सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गईं तीनों विद्युत मोटरें ग्राम पिपल्याडेब से ही बरामद कर ली गईं।
🔷 जप्त मशरूका (रिकवरी):
* **सामान: 03 चालू विद्युत मोटरें
कुल अनुमानित कीमत: लगभग ₹40,000/-
🔷 सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम) इस चोरी का त्वरित खुलासा करने में थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक श्री ओपी चंगोडे, चौकी प्रभारी चाचरिया सहायक उप निरीक्षक केशव यादव, प्रधान आरक्षक सुनील महाजन, प्रधान आरक्षक बबलू तलवारे, प्रधान आरक्षक रामकिशोर प्रजापति, आरक्षक सचिन बुंदेला, आरक्षक संतोष डावर, आरक्षक लोकेश मंडलोई, आरक्षक पंकज पुरोहित और आरक्षक लालसिंग नार्वे की सराहनीय भूमिका रही।