Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए

0 445

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) मंगलवार 26 मई को अग्रवाल समाज की नई कार्यकारणी के गठन हेतु अध्यक्ष पद का निर्वाचन लायंस कम्यूनिटी हॉल में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में राजेंद्र नरेडी ने अपने प्रतिद्वंदी राकेश एरन को 12 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की ।
अग्रवाल समाज निर्वाचन समिति के सुनील अग्रवाल एवं हेमंत गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद हेतु राजेंद्र नरेडी एवं राकेश एरन के बीच सीधा मुकाबला था। मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई। सुबह से ही समाज के मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला तथा मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लगी रहीं। समाज की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति समाज की जागरूकता देखने को मिली।
दोपहर 3 बजे तक चले मतदान में कुल 404 मतदाताओं में से 386 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। अंतिम परिणाम में राजेंद्र नरेडी को 199 मत प्राप्त हुए, जबकि राकेश एरन को 187 मत मिले। नोटा में एक भी मत नहीं पड़ा। इस प्रकार राजेंद्र नरेडी को 12 मतों से विजयी घोषित किया गया।
चुनाव परिणाम की घोषणा निर्वाचन समिति के अजय मित्तल एवं गोपाल तायल द्वारा की गई। वहीं सचिव पद हेतु संजय गोयल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में निर्वाचन समिति के अजय मित्तल, गोपाल तायल, पीरचंद मित्तल, सुनील अग्रवाल एवं हेमंत गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति ने सभी समाजबंधुओं का शांतिपूर्ण एवं सहयोगात्मक वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने हेतु आभार व्यक्त किया। निर्वाचन प्रक्रिया में रिटायर्ड अधिकारी राजेंद्र मिश्रा, पूर्व सहायक यंत्री नपा, गिरीश दर्शे पूर्व लेखपाल मप्र विद्युत मंडल, प्रदीप नाईक, टाइमकीपर pwd, लायंस कॉन्वेंट के शिक्षक लिलाधर चौधरी, देवेश रावत, प्रमोद पाटिल में सहयोग प्रदान किया ।
इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र नरेडी ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज के विश्वास, एकता एवं सहयोग की जीत है। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता, युवा सहभागिता एवं सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही समाजजनों से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन देने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.