Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

संत शिरोमणि श्री नारायणदास महाराज के नाम पर तिराहा, नगर विकास को मिली नई दिशा धार्मिक आस्था और विकास की भावना के साथ हुआ भूमि पूजन

0 393

सेंधवा निप्र।  नगर के पुराने एबी रोड स्थित बारद्वारी फिल्टर प्लांट एवं इंदौर–बॉम्बे फोर लेन पहुंच मार्ग पर निर्मित तिराहे को संत शिरोमणि श्री नारायणदास महाराज के नाम से “संत नारायणदास त्रिवेणी धाम” के रूप में विकसित किए जाने हेतु शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन त्रिवेणी धाम के पूज्य संत शिरोमणि रामरीछपालजी महाराज के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सेंधवा की अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि नगर पालिका विकास और सांस्कृतिक पहचान—दोनों को साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सेंधवा की पहचान केवल व्यापारिक या भौगोलिक नहीं, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं से भी जुड़ी है। संत परंपरा का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता है और इसी भावना से तिराहे का नाम संत शिरोमणि श्री नारायणदास महाराज के नाम पर किया गया है।
उन्होंने कहा कि नगर में निरंतर आधारभूत संरचना के विकास के साथ-साथ धार्मिक स्थलों एवं मार्गों का उन्नयन भी किया जा रहा है। आगामी समय में इस तिराहे का व्यवस्थित सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं आकर्षक संरचना के साथ विकास किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र नगर की पहचान बने।
संत शिरोमणि श्री रामरीछपालजी महाराज ने आशीर्वचन में कहा कि जब विकास कार्य धर्म और सेवा भावना से जुड़ते हैं तो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने नगरवासियों के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि संत नारायणदास हॉस्पिटल के संचालकगण द्वारा पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र सौंपकर पुराने एबी रोड से अस्पताल पहुंच मार्ग पर डिवाइडर निर्माण के पश्चात बने तिराहे को विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया था। प्रस्ताव में समाजसेवी स्व. विष्णुप्रसाद यादव की स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा संत शिरोमणि नारायणदास महाराज के नाम से तिराहे का निर्माण कर उसे “संत श्री नारायणदास त्रिवेणी चौक” के रूप में स्थापित करने की मांग की गई थी।
नगर पालिका द्वारा इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और शुक्रवार को भूमि पूजन कर विकास कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, संत समाज, सामाजिक संगठनों एवं नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, छोटू चौधरी, प्रकाश निकुम, सचिन शर्मा, सुनील शर्मा, प्रखर शर्मा, वली शेख , कमल पाटिल, कालू सावले, लक्ष्मी शर्मा, ललिता शर्मा, राजेश जोशी, दिलीप एरन, बाबूलाल अग्रवाल, राकेश एरन, मुकेश अग्रवाल, प्रभारी सीएमओ विशाल जोशी, संतोष वर्मा की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उपस्थित प्रभारी सीएमओ विशाल जोशी ने इसे धार्मिक आस्था के सम्मान एवं नगर के सुनियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.