Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

काले जादू से रुपयों की बारिश के नाम पर ठगे 4 लाख, माँगने पर धमकी

0 154

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी) समाज में काले जादू का अन्धविश्वास अभी भी व्याप्त है। बड़वानी जिला मुख्यालय पर काला जादू के माध्यम से रुपयों की बारिश कराने के नाम ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बड़वानी थाना प्रभारी बलजीत सिँह बिसेन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय फरियादी ने थाने आकर रिपोर्ट लेख कराया की दिनांक 15.06.2025 को मेरी मुलाकात आसिफ पिता इकबाल शेख निवासी भैलसा मोहल्ला, चंचल चौराहा बड़वानी से हुई थी बाद हम साथ मे रहने लगे थे, आसिफ ने मुझसे दिल्ली के हजरत मोहम्मद अजलान सैयद का जिक्र कर काले जादू से रुपयों की बारीश मेरे घर के अन्दर कराने का भरोसा दिलाया तो मैने भरोसे में आकर दिनांक 21.10.2025 से दिनांक 15.01.2026 के बीच अलग अलग समय पर उसको 2 लाख 82 हजार रुपये नगद व फोन पे नंबर 9301482347 पर एक लाख 18 हजार रुपये ऐसे कुल लगभग 4 लाख रुपये दिए, उसके बाद आसिफ ने कपड़े में बंधी चीजें मेरे घर रखने का बोला और कहे मुताबिक उन चीजों को मैने नर्मदा नदी में बहा दिया और दिल्ली से आए कागजो को भी नदी किनारे जला दिये थे । फिर आसिफ मुझे उसकी बातों मे उलझा कर मुझ पर इस्लाम धर्म कबूल करने दबाव बनाने लगा और नही कबूल करने पर मेरी माँ मंजुलाबाई बामनिया को जान से मारने की धमकी देने लगा । मैने यह सब करने से मना किया तो मुझे माँ-बहन की अश्लील गालियाँ देने लगा तब मैने उससे बोला की मुझे मेरे रुपये वापस दे दे, मुझे तेरे से कोई काम नही कराना हैं तो आसिफ मुझसे कहने लगा की अभी हजरत को पढाई करने के लिये पालनपुर और दिल्ली जाना पढेगा जहां पर खर्चा लगेगा । मेरे द्वारा रूपये वापस मांगने पर धमकी देता था कि मैं तेरे घर जाकर बोल दूंगा कि तुने मुझे रूपये तेरी मां को मारने के लिये दिये हैं और अश्लील गालि गलौच करने लगा। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी आसिफ के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने, SC/ST Act और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीयन कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी बड़वानी को निर्देश दिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी बड़वानी कोतवाली निरीक्षक श्री बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल जप्त कर लिया गया है और आरोपी को PR पर लिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.