Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

0 444

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अशांति एवं दहशत फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम तुलसीराम किराड़े पिता इसराम किराड़े, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम कुंजरी, थाना सेंधवा ग्रामीण जिला बड़वानी पुलिस द्वारा एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस
एक मोबाइल फोन जप्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के निर्देशन में जिले में सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम कुंजरी निवासी तुलसीराम किराड़े अपने सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम आदि) पर अवैध हथियार जैसे पिस्टल एवं चाकू के साथ फोटो एवं वीडियो (रील/स्टोरी) पोस्ट कर रहा है।
आरोपी अपनी गैंग के साथ क्षेत्र में घूमकर मेलों, शादियों एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में उत्पात मचाता था तथा सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के माध्यम से रंगदारी एवं दहशत का माहौल बनाने का प्रयास करता था।
सूचना की पुष्टि एवं सतत निगरानी के पश्चात थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी गैंग के अन्य सदस्यों के नाम बताए हैं, जो उसके साथ रहकर सामाजिक कार्यक्रमों एवं मेलों में उत्पात मचाते थे तथा अवैध हथियारों के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करते थे। गैंग के अन्य सदस्य वर्तमान में फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आगामी भगोरिया एवं अन्य मेलों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस की अपील
बड़वानी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपराधिक गतिविधियों का प्रदर्शन करने वाले तत्वों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु संदिग्ध व्यक्तियों की सूची तैयार की जा रही है तथा ग्राम स्तर पर सतत संपर्क स्थापित कर निगरानी रखी जा रही है।
आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध हथियार संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
इस गिरफ्तारी मे उपनिरीक्षक रामचंद्र साँवले, उपनिरीक्षक संजीव पाटिल, आरक्षक पंकज पुरोहित, आरक्षक लालसिंह नार्वे की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.