Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

ग्रामीण थाना पुलिस ने किया 51 किलो गांजा बरामद, वाहन जप्त चालक फरार

0 281

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) ग्रामीण थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए एक अर्टिगा वाहन क्रमांक MP 09 DN 1147 से कुल 51 किलो गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹51,000/- थी, बरामद किया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया थाना सेंधवा ग्रामीण पर अपराध क्रमांक 58/2025, धारा 8/20 NDPS ACT के तहत पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर व एसडीओपी अनुभाग सेंधवा श्री अजय बाघमारे के मार्गदर्शन में थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद अर्टिगा वाहन क्रमांक MP 09 DN 1147 में अवैध हरा सुखा गांजा भरकर महाराष्ट्र से इंदौर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक ओम प्रकाश चौंगड़े द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित की जो शासकीय वाहन एवं अनुसंधान किट के साथ ए.बी. रोड विकास पेट्रोल पंप के पास पहुँची और वाहन की निगरानी शुरू की। थोड़ी देर बाद वाहन दिखाई दिया। चालक को रोकने का प्रयास करने पर वह वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। वाहन की जांच करने पर पीछे की सीटों पर पांच पोटले पाए गए, जिनमें कुल 51 किलो गांजा बरामद हुआ। वाहन चालक की तलाश के बावजूद उसे पकड़ना संभव नहीं हो सका। मामले में आगे की विवेचना हेतु वाहन चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 58/2026, धारा 8/20 NDPS ACT के तहत पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक ओ.पी. सिंह चोगडे, उपनिरीक्षक संजीव पाटिल (सीनियर), उपनिरीक्षक रामचंद साँवले, प्रधान आरक्षक 62 रामकिशोर प्रजापति, प्रधान आरक्षक 703 गजेन्द्र यादव, आरक्षक 461 गिलदार डावर, आरक्षक 639 विनोद पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.