Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

सेंधवा जनपद की सोनखेड़ी राशन दुकान के विक्रेता एवं उनके पति के विरू़द्ध दर्ज कराई गई एफआईआर बड़वानी(नरेंद्र तिवारी ) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सेंधवा के पत्र अनुसार 19.01.2026 के अनुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सेंधवा द्वारा माँ भगवती स्व सहायता समूह, सोनखेडी द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान सोनखेडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान संचालन में गंभीर एवं दोहराई गई अनियमितताएँ पाई गई। जांच के समय दुकान बंद पाई गई। उपभोक्ताओं से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि विगत 3 से 4 महीनों से पीओएस मशीन में उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक सत्यापन तो किया जा रहा था, किंतु खाद्यान्न सामग्री का वास्तविक वितरण नहीं किया जा रहा था। साथ ही यह भी पाया गया कि दुकान का संचालन एवं वितरण कार्य विक्रेता के पति द्वारा किया जा रहा था, जो नियमानुसार प्रतिबंधित है। स्टॉक सत्यापन के दौरान गेहूं 12,602 किलोग्राम, चावल 6,183 किलोग्राम तथा शक्का 82 किलोग्राम की कमी पाई गई। उल्लेखनीय है कि संबंधित उचित मूल्य दुकान ने पूर्व में भी स्टॉक मिसमैच एवं अनियमितताओं के प्रकरण सामने आ चुके हैं। बार-बार स्टॉक मिसमैच पाए जाने एवं अनियमितताओं की पुनरावृत्ति को गंभीरता से लेते हुए कठोर कार्रवाई की गई है। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए विक्रेता श्रीमती ममता, पति जगसिंह ठाकुर के विरुद्ध 629971 रुपये की वसूली का आदेश जारी किया गया है। साथ ही विक्रेता श्रीमती ममता ठाकुर एवं उनके पति जगसिंह ठाकुर के विरुद्ध पुलिस थाना वरला में एफआईआर 20 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता, विशेषकर बार-बार की जा रही अनियमितताओं, को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

0 249

बड़वानी(नरेंद्र तिवारी ) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सेंधवा के पत्र अनुसार 19.01.2026 के अनुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सेंधवा द्वारा माँ भगवती स्व सहायता समूह, सोनखेडी द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान सोनखेडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान संचालन में गंभीर एवं दोहराई गई अनियमितताएँ पाई गई।

जांच के समय दुकान बंद पाई गई। उपभोक्ताओं से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि विगत 3 से 4 महीनों से पीओएस मशीन में उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक सत्यापन तो किया जा रहा था, किंतु खाद्यान्न सामग्री का वास्तविक वितरण नहीं किया जा रहा था। साथ ही यह भी पाया गया कि दुकान का संचालन एवं वितरण कार्य विक्रेता के पति द्वारा किया जा रहा था, जो नियमानुसार प्रतिबंधित है।
स्टॉक सत्यापन के दौरान गेहूं 12,602 किलोग्राम, चावल 6,183 किलोग्राम तथा शक्का 82 किलोग्राम की कमी पाई गई। उल्लेखनीय है कि संबंधित उचित मूल्य दुकान ने पूर्व में भी स्टॉक मिसमैच एवं अनियमितताओं के प्रकरण सामने आ चुके हैं। बार-बार स्टॉक मिसमैच पाए जाने एवं अनियमितताओं की पुनरावृत्ति को गंभीरता से लेते हुए कठोर कार्रवाई की गई है।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए विक्रेता श्रीमती ममता, पति जगसिंह ठाकुर के विरुद्ध 629971 रुपये की वसूली का आदेश जारी किया गया है। साथ ही विक्रेता श्रीमती ममता ठाकुर एवं उनके पति जगसिंह ठाकुर के विरुद्ध पुलिस थाना वरला में एफआईआर 20 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता, विशेषकर बार-बार की जा रही अनियमितताओं, को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.