Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

बालसमुद चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ट्रक से बैटरियां चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

0 94

सेंधवा निप्र। बालसमद चौकी पुलिस ने बैटरी चोरी के टीन आरोपियों को चोरी की बैटरी सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़वानी पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी गई संपत्ति की शीघ्र बरामदगी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम मे एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नागलवाड़ी रामकुमार पाटील के नेतृत्व में बालसमुद चौकी, थाना नागलवाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक से बैटरियां चोरी करने वाले तीन आरोपियों को घटना के मात्र 04 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी का मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना अनुसार थाना नागलवाड़ी में फरियादी द्वारा ट्रक से बैटरियां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर थाना नागलवाड़ी में अपराध क्रमांक 192/2026, धारा 305(बी) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में जानकारी एकत्रित की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें घटना के मात्र 04 घंटेके भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी कैलाश पिता रामसिंह अवास्या, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम देवनली, कमल पिता जयराम अवास्या, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम देवनली, राहुल पिता सुभाषसिंह पिपलौदे, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम निहाली, थाना पलसूद, हाल निवासी ग्राम बालसमुद, थाना नागलवाड़ी को गिरफ्तार किया जिनके पास से 02 नग बैटरियां, कीमत करीब ₹20,000 घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमत करीब₹1,00,000/-कुल जप्त मशरूका – ₹1,20,000/-**
गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नागलवाड़ी श्री रामकुमार पाटील, चौकी प्रभारी बालसमुद सउनि. श्री संजय शर्मा, प्रधान आरक्षक श्री गुलाबसिंह मंडलोई, प्रधान आरक्षक श्री अमरसिंह मंडलोई, चालक प्रधान आरक्षक श्री प्रेमसिंह बघेल, आरक्षक श्री गगनसिंह मंडलोई, आरक्षक श्री मनोज बघेल एवं आरक्षक श्री रोहित पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.