Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

0 131

बालसमुद चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ट्रक से बैटरियां चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) बालसमद चौकी पुलिस ने बैटरी चोरी के टीन आरोपियों को चोरी की बैटरी सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़वानी पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी गई संपत्ति की शीघ्र बरामदगी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम मे एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नागलवाड़ी रामकुमार पाटील के नेतृत्व में बालसमुद चौकी, थाना नागलवाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक से बैटरियां चोरी करने वाले तीन आरोपियों को घटना के मात्र 04 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी का मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना अनुसार थाना नागलवाड़ी में फरियादी द्वारा ट्रक से बैटरियां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर थाना नागलवाड़ी में अपराध क्रमांक 192/2026, धारा 305(बी) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में जानकारी एकत्रित की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें घटना के मात्र 04 घंटेके भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी कैलाश पिता रामसिंह अवास्या, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम देवनली, कमल पिता जयराम अवास्या, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम देवनली, राहुल पिता सुभाषसिंह पिपलौदे, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम निहाली, थाना पलसूद, हाल निवासी ग्राम बालसमुद, थाना नागलवाड़ी को गिरफ्तार किया जिनके पास से 02 नग बैटरियां, कीमत करीब ₹20,000 घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमत करीब₹1,00,000/-कुल जप्त मशरूका – ₹1,20,000/-**
गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नागलवाड़ी श्री रामकुमार पाटील, चौकी प्रभारी बालसमुद सउनि. श्री संजय शर्मा, प्रधान आरक्षक श्री गुलाबसिंह मंडलोई, प्रधान आरक्षक श्री अमरसिंह मंडलोई, चालक प्रधान आरक्षक श्री प्रेमसिंह बघेल, आरक्षक श्री गगनसिंह मंडलोई, आरक्षक श्री मनोज बघेल एवं आरक्षक श्री रोहित पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.