Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

नगर पालिका परिषद बड़वानी का आवारा पशुओं के विरुद्ध विशेष अभियान बड़वानी (नरेंद्र तिवारी) नगर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने तथा आमजन को आवारा पशुओं से होने वाली असुविधा एवं संभावित दुर्घटनाओं से बचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण कर रहे आवारा पशुओं को निकाय की टीम द्वारा सुरक्षित रूप से पकड़कर नगर पालिका के समीप स्थित गोशाला में छोड़ा गया। अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि पशुओं को किसी प्रकार की क्षति न पहुँचे तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा मुनादी कर समस्त पशुपालकों को सूचित एवं जागरूक किया गया कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें तथा उन्हें अपने संरक्षण में सुरक्षित रखें। नागरिकों को बताया गया कि सड़कों पर आवारा पशुओं के विचरण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। नगर पालिका परिषद बड़वानी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि कोई पशुपालक अपने पशुओं को शहर की सड़कों पर खुला छोड़ता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध प्रचलित नियमों एवं मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका परिषद ने सभी पशुपालकों एवं नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

0 122

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी) नगर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने तथा आमजन को आवारा पशुओं से होने वाली असुविधा एवं संभावित दुर्घटनाओं से बचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण कर रहे आवारा पशुओं को निकाय की टीम द्वारा सुरक्षित रूप से पकड़कर नगर पालिका के समीप स्थित गोशाला में छोड़ा गया। अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि पशुओं को किसी प्रकार की क्षति न पहुँचे तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।

इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा मुनादी कर समस्त पशुपालकों को सूचित एवं जागरूक किया गया कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें तथा उन्हें अपने संरक्षण में सुरक्षित रखें। नागरिकों को बताया गया कि सड़कों पर आवारा पशुओं के विचरण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

नगर पालिका परिषद बड़वानी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि कोई पशुपालक अपने पशुओं को शहर की सड़कों पर खुला छोड़ता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध प्रचलित नियमों एवं मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका परिषद ने सभी पशुपालकों एवं नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.