Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

गेहूं की थैली में छुपाकर ले जा रहा था अवैध हथियार।

0 323

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) वरला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण जोन, इन्दौर) द्वारा क्षेत्र में अवैध आर्म्स, अवैध शराब, मादक पदार्थों और समस्त अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

  1. इन्हीं निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना वरला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी नारायण रावल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके पास से 02 अवैध पिस्टल जब्त करने में सफलता हासिल की है।
    मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी
    दिनांक 08.07.2026 को थाना प्रभारी नारायण रावल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उमर्टी का एक व्यक्ति सफेद रंग की बरसाती थैली में अवैध हथियार छुपाकर बेचने की फिराक में बलवाड़ी से हिंगवा रोड की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया और सउनि. महेंद्रसिंह चौहान के नेतृत्व में टीम को कार्रवाई हेतु रवाना किया गया।
    गेहूं के अंदर छुपा रखी थी पिस्टल
    पुलिस टीम ने बलवाड़ी-हिंगवा रोड पर मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सावन सिंह पिता भगतसिंह भाटिया (उम्र 40 वर्ष), जाति सिकलीगर, निवासी ग्राम उमर्टी बताया। जब पुलिस टीम द्वारा उसके पास मौजूद सफेद बरसाती थैली की तलाशी ली गई, तो उसमें गेहूं भरे हुए थे। गेहूं के अंदर गहराई से जांच करने पर पारदर्शी थैलियों में छुपाकर रखी गई 02 अवैध पिस्टल बरामद हुईं।
    आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
    पुलिस ने मौके पर ही पंचों के समक्ष विधिवत जब्ती की कार्रवाई करते हुए आरोपी को धारा 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट संशोधन अधिनियम 2019 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से उक्त अवैध हथियारों के स्रोत और खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ व विवेचना की जा रही है।
    सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम):
    इस पूरी प्रभावी कार्रवाई में निम्नलिखित अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
    * निरीक्षक नारायण रावल (थाना प्रभारी, वरला)
    * सउनि. महेन्द्रसिंह चौहान
    * प्रआर. 428 दीपक
    * प्रआर. 37 अनिल सोलंकी
    * आरक्षक 257 अरविन्द
    * आरक्षक चालक 556 सतीश
Leave A Reply

Your email address will not be published.