Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी

0 190

ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी

इंदौर/सेंधवा (नरेंद्रतिवारी) ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में पूरे भारतवर्ष का दवा व्यापार होलसेल एवं रीटेल 20 मई को बंद रहेगा। यह बंद ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर ,मध्यप्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मार्गदर्शन में इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं महासचिव निर्मल जैन के निर्देशन में होगा.शहर भर के सभी व्यापारी 20 मई को दोपहर 12:00 बजे दवा बाजार में एकत्रित होंगे तत्पश्चात वहां से वाहन रैली के रूप में निकल कर संभाग आयुक्त कार्यालय , एमजी रोड पर पहुंचकर, संभाग आयुक्त महोदय को ज्ञापन देंगे।
यह बंद सरकार के दवा व्यापार में दोहरे कानूनी तंत्र जिसमे समान्य केमिस्ट को सारे नियम कानूनों की बाध्यता एवं ऑनलाइन दवा कंपनियों को खुली छुट का भी खुला विरोध है। ऑनलाइन के माध्यम से नकली दवाईयों के व्यापार ,दवाईयों के दुरुपयोग, एंटी बायोटिक रेजिस्टेंस का भी अंदेशा है । इससे सामान्य जनता के स्वास्थ्य को सीधे सीधे खतरा है.

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार वाले प्रतिस्पर्धा के नियम तोड़ते हुए छोटे बड़े सभी दवा व्यापारियों के अस्तित्व पर खतरा बन चुके हैं।
इस बंद मे देश भर का प्रत्येक केमिस्ट अपने अस्तित्व को बचाने के लिए पूर्ण रूप से सम्मिलित होगा। मरीजों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है, हम उनसे निवेदन करते हैं कि वे आवश्यक दवाइयां आज ही खरीद लें।

सेंधवा में भी बंद रहेगी दवा दुकाने
आन लाइन दवा व्यापार के विरोध में सेंधवा दवा विक्रेता भी अपनी दुकाने बंद रखेंगे। आपतकालीन व्यवस्था हेतु नारादास हॉस्पिटल, आंनदम एवं राधा कृष्ण अस्पताल के मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। केमिस्ट एसोसिएशन के राजू मोमाया ने बताया की आपातकालीन एवं आवश्यक होने पर केमिस्ट एसोसिएशन दवा उपलब्ध कराएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.