Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी

0 127

ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी

इंदौर।ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में पूरे भारतवर्ष का दवा व्यापार होलसेल एवं रीटेल 20 मई को बंद रहेगा । यह बंद ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर ,मध्यप्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मार्गदर्शन में इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं महासचिव निर्मल जैन के निर्देशन में होगा.शहर भर के सभी व्यापारी 20 मई को दोपहर 12:00 बजे दवा बाजार में एकत्रित होंगे तत्पश्चात वहां से वाहन रैली के रूप में निकल कर संभाग आयुक्त कार्यालय , एमजी रोड पर पहुंचकर, संभाग आयुक्त महोदय को ज्ञापन देंगे।
यह बंद सरकार के दवा व्यापार में दोहरे कानूनी तंत्र जिसमे समान्य केमिस्ट को सारे नियम कानूनों की बाध्यता एवं ऑनलाइन दवा कंपनियों को खुली छुट का भी खुला विरोध है। ऑनलाइन के माध्यम से नकली दवाईयों के व्यापार ,दवाईयों के दुरुपयोग, एंटी बायोटिक रेजिस्टेंस का भी अंदेशा है । इससे सामान्य जनता के स्वास्थ्य को सीधे सीधे खतरा है.

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार वाले प्रतिस्पर्धा के नियम तोड़ते हुए छोटे बड़े सभी दवा व्यापारियों के अस्तित्व पर खतरा बन चुके हैं।
इस बंद मे देश भर का प्रत्येक केमिस्ट अपने अस्तित्व को बचाने के लिए पूर्ण रूप से सम्मिलित होगा। मरीजों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है, हम उनसे निवेदन करते हैं कि वे आवश्यक दवाइयां आज ही खरीद लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.