Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

मुख्यमंत्री के जुलवानिया दौरे के दौरान रखे पानी के टेंकर अगलगांव सरपंच के कहने पर चुराए, दो गिरफ्तार सरपंच फरार

0 472

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी) जिले के जुलवानिया थाना अंतर्गत पानी के टेंकर चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो लोगो गिरफ्तार किया है। उक्त टेंकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पानी की व्यवस्था के लिए रखे थै। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया ग्राम पंचायत अगलगांव के सरपंच के कहने पर टेंकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जुलवानिया पुलिस को चोरी के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी राजपुर आयुष अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जुलवानिया निरीक्षक रामकुमार पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
🔸 *घटना का संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 02 मार्च 2026 को जुलवानिया में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा आमजन हेतु पानी की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत जुलवानिया एवं ग्राम पंचायत नीम सांगवी के दो पानी के टैंकर रखे गए थे। कार्यक्रम के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दोनों टैंकर चोरी कर लिए गए।
इस संबंध में दिनांक 17.04.2026 को फरियादिया श्रीमती सुनिताबाई आमले, निवासी जुलवानिया द्वारा थाना जुलवानिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चोरी गए टैंकरों की कुल कीमत लगभग ₹4,00,000/- आंकी गई।
🔸 *पुलिस कार्यवाही:*
रिपोर्ट पर थाना जुलवानिया में अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दोनों पानी के टैंकर बरामद किए गए तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जप्त किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह चोरी ग्राम पंचायत आंगलगांव के सरपंच सुनील मुजाल्दे के कहने पर की गई थी। उक्त आरोपी वर्तमान में फरार है, जिसकी तलाश जारी है एवं शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
🔸 गिरफ्तार आरोपी:
कमलेश पिता सुखलाल मुजाल्दे, उम्र 32 वर्ष, निवासी अगलगांव
पवन पिता नाहरसिंह वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी अगलगांव
🔸 फरार आरोपी:
सुनील मुजाल्दे, सरपंच, ग्राम पंचायत आंगलगांव
🔸 जप्ती:
02 पानी के टैंकर (कुल कीमत लगभग ₹4,00,000/-)
घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर
🔸 वैधानिक कार्यवाही:
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। फरार आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
*सराहनीय भूमिका:*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटिल, उप निरीक्षक सीताराम भटनागर, सहायक उप निरीक्षक संजय कुमरावत, प्रधान आरक्षक सतीश पाटीदार, प्रधान आरक्षक प्रदीप पाटीदार, प्रधान आरक्षक योगेश पाटील (सायबर सेल), आरक्षक अश्विन पाटीदार एवं सैनिक महेश पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.