Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

सर्व महाराष्ट्रीयन समाज का भव्य महाकीर्तन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

0 392

सर्व महाराष्ट्रीयन समाज का भव्य महाकीर्तन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सेंधवा(नरेंद्र तिवारी ) शहर के किला परिषर में दिनांक 18 अप्रैल को सर्व महाराष्ट्रीयन समाज का बड़ा आयोजन हुआ। शहर में समाज का यह अब तक बड़ा आयोजन माना जा रहा है जिसमे सेंधवा के आलावा अन्य क्षेत्र से भी महाराष्ट्र समाज के लोगो ने शिरकत की जिसमे महाराष्ट्र के दोंडाईंचा से पधारे रवि शंकर महाराज ने कीर्तन, प्रवचन एवं भजन के माध्यम से समाज सुधार का संदेश दिया।
दोंडाईचा (महाराष्ट्र) से पधारे श्री रविकिरण महाराज ने अपनी 15 सदस्यीय भजन मंडली एवं साथियों के साथ भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लगभग तीन से चार हजार श्रद्धालु उपस्थित रहे और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
अपने प्रवचनों में महाराज श्री ने समाज को एकजुटता का संदेश देते हुए पारिवारिक क्लेश को दूर रखने, सभी परिवारजनों को साथ मिलकर रहने तथा अपनी संस्कृति और धर्म का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपनी भाषा और संस्कारों का ज्ञान देना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही आधुनिक फैशन के दौर में मर्यादाओं को बनाए रखने की सीख भी उन्होंने हास्य और भक्ति के माध्यम से दी। उन्होंने यह भी बताया कि जो व्यक्ति भक्ति के मार्ग पर चलता है, भगवान उसकी सदैव सहायता करते हैं।
कार्यक्रम को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखा गया। सर्व महाराष्ट्रीयन समाज के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति के अनुसार महाराज जी के स्वागत हेतु नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण चौधरी, विकास जीआर्य, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन दादा जी सहित नगर के कई गणमान्य पार्षद उपस्थित रहे। सभी ने महाराज श्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मीडिया प्रभारी मनोज मराठे ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कीर्तन स्थल पर ही आगंतुकों के लिए भोजन व्यवस्था सुचारु रूप से की गई, जिसका संयोजन दिपक महाजन के निर्देशन में किया गया। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम का संचालन व अतिथि परिचय एडव्होकेड नारायण जाधव ने किया महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष एल्डरमेन अनिल वाघ, पार्षद छोटू चौधरी, प्रकाश निकूम, अप्पा चौधरी, ललित तंवर आदि का विशेष मार्ग दर्शन रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.