Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

शिक्षक विजय पाटिल मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित

0 256

शिक्षक विजय पाटिल मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित

सेंधवा (निप्र ) हार्टफुल ध्यान योग प्रशिक्षण केंद्र वलसाड गुजरात में दिनांक 5अप्रैल 26 को आयोजित राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान समारोह में सेंधवा निवासी शिक्षक विजय पाटिल को मानक डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। श्री विजय पाटिल उच्च माध्यमिक विद्यालय गवाड़ी में वरिष्ठ शिक्षक पद पर कार्यरत हैं, उनके द्वारा वर्ष 2024-25 में दिव्य प्रेरक कहानियां मानवता शोध संस्थान छोटा खाटू राजस्थान से आदिवासी और मानवता पर शोध पत्र प्रस्तुत किया गया था। श्री पाटिल को मानद डॉक्टरेट उपाधि ग्लोबल विश्विद्यालय अमेरिका द्वारा उनके प्रतिनिधि के हाथों प्रदाय की गई। कार्यक्रम में दिव्य प्रेरक कहानियां मानवता केंद्र छोटी खाटू राजस्थान के निदेशक श्री अभिषेक कुमार, श्री प्रकाशचंद्र टेलर, डॉ डी.आर रिवाला सहायक कमिश्नर वस्तु कर सेवा विभाग गुजरात, श्री हिरन साह, प्रो अजीत कुमार जैन मुख्य अतिथि के रूप में रूप में उपस्थित रहे।
श्री विजय पाटिल वरिष्ठ शिक्षक होने के साथ पर्यावरण संरक्षक में विगत पंद्रह वर्षों से राज्य एवं जिला स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य कर रहे हैं। वे गायत्री परिवार सेंधवा के ट्रस्टी भी है साथ ही 15 वर्ष से अधिक समय से साहित्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं उनके द्वारा साठ से भी अधिक पुस्तको का सम्पादन किया गया है। श्री विजय पाटिल के 70 से भी अधिक महाविद्यालय में शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं । हिंदी भाषा के अद्वितीय कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें हिंदी सलाहकार समिति अल्पसंख्यक मंत्रालय में सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री पाटिल को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित की जाने पर गायत्री परिवार सेंधवा महिला मंडल की निर्मला दीदी वर्मा, प्रीति पटेल, शिंदे जीजी ,शिवहरे जीजी , ज्योति पाटिल एवं सेंधवा काव्य मंच के श्री मनोज मराठे,पवन शर्मा, निलेश मंगल ,महेश बाविस्कर, मनोज पाटिल, भटू पाटिल, लक्ष्मण जोशी,श्री एस एस राणा द्वारा बधाई प्रेषित की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.