Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

कल्याण महाराष्ट्र के आरोपी से 8 फायर आर्म्स 5 जिंदा कारतूस जप्त

0 242

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) बड़वानी जिले की वरला पुलिस ने कल्याण महाराष्ट्र निवासी युवक से 8 फायर आर्म्स सहित 5 जिन्दा कारतूस पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उमरठी घेघाव रोड पर घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों विशेषकर अवैध हथियार, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना वरला पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का विवरण
थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण रावल के नेतृत्व में अवैध हथियारों के विरुद्ध मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। दिनांक 09 जनवरी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम उमर्टी से हथियार खरीदकर घेंगाव की ओर जा रहा है, जिसके पास एक बैग में अवैध हथियार हैं।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर ग्राम घेंगाव–उमर्टी रोड पर घेराबंदी की गई। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। नाम पूछने पर उसने अपना नाम स्मित पिता बालु सिंदे,उम्र 35 वर्ष,निवासी उल्हासनगर, कल्याण, महाराष्ट्र बताया। आरोपी के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर निम्न अवैध हथियार बरामद किए गए—
02 नग हाथ से बनी देशी पिस्टल
06 नग 12 बोर हाथ से बने देशी कट्टे, 05 नग जिंदा कारतूस
उक्त हथियारों को मौके पर ही पंचों के समक्ष विधिवत जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। जब्त हथियार कहां से लाए गए तथा इनके संभावित उपयोग के संबंध में आरोपी से पृथक से पूछताछ कर विस्तृत विवेचना की जा रही है।
जब्त मशरूका का विवरण
02 नग देशी पिस्टल — अनुमानित कीमत ₹50,000/-
06 नग देशी 12 बोर कट्टे — अनुमानित कीमत ₹60,000/-
05 नग जिंदा कारतूस — अनुमानित कीमत ₹5,000/-
कुल मशरूका कीमत — ₹1,15,000/-
विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक नारायण रावल, उनि रमेशचंद्र चौहान,
सउनि मेहताब सिंह चौहान,
प्रधान आरक्षक 428 दीपक,
आरक्षक 403 विपेसिंह,
आरक्षक 150 राजवीर,
आरक्षक चालक 556 सतीश की सराहनीय भूमिका रही।

बड़वानी पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.