Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

नकली करेंसी के विरुद्ध बड़वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

0 248

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी) जिला बड़वानी में अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर द्वारा निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजपुर महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलसूद निरीक्षक सुखलाल भंवर द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में पुख्ता मुखबिर सूचना पर दिनांक 07.01.2026 को पलसूद पुलिस द्वारा मटली की ओर से आ रही एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन को घेराबंदी कर रोका गया, जिसमें सवार 1- भागीराम पिता हमरिया कनोज, जाति बारेला, उम्र 28 वर्ष, निवासी मटली पलसूद तथा 2- गोविंद पिता सुवालाल बांडोड, जाति बारेला, उम्र 19 वर्ष, निवासी हीरकराय थाना सिलावद को पकड़ा गया। विधिवत तलाशी के दौरान भागीराम कनोजे की पेंट से 500-500 रुपये के कुल 48 नकली नोट तथा गोविंद बांडोड की तलाशी में 500-500 रुपये के कुल 50 नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ पर भागीराम द्वारा बताया गया कि उसकी सिलावद में कियोस्क सेंटर है, जहां रंगीन प्रिंटर स्कैनर से 500 रुपये के नकली नोट बनाए गए थे, जिनका उपयोग करने वह जा रहा था। इसके पश्चात आरोपी भागीराम की निशानदेही पर सिलावद स्थित कियोस्क सेंटर पहुंचकर जिन ₹500 के असली नोटों की फोटो कॉपी कर नकली नोट तैयार किए गए थे, उन 500 रुपये के कुल 08 असली नोट, ₹100 के 08 असली नोट, एक HP कंपनी का रंगीन प्रिंटर स्कैनर, एक कैंची एवं एक टेप जप्त किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 500-500 रुपये के 98 नकली नोट जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना पलसूद में अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 179, 180, 181 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पलसूद निरीक्षक श्री सुखलाल भंवर, उनि श्री राजेंद्र सोलंकी, सउनि श्री जगदीश कलमे, सउनि श्री सचिन ठाकुर, प्रआर 57 श्री सुनील धुर्वे, प्रआर 198 श्री मोहन गणावा, आर 142 श्री रवि कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.