Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

अंजड़ पुलिस ने 07 लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपी को मात्र 24 घंटे में किया गिरफ्तार

0 133

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी सेंधवा ) अंजड़ पुलिस ने चोरी के गंभीर मामले में त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया तथा ₹6,95,000/- की बड़ी धनराशि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 नवम्बर को फरियादी रघुनाथ पिता बाबू चौहान, उम्र 70 वर्ष, निवासी बड़दा बसाहट, ने थाना अंजड़ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बेची हुई जमीन की राशि ₹11 लाख लेकर देवास से अपने रिश्तेदारों के साथ घर लौट रहा था।
रास्ते में ग्राम मेहगांव डैब बस स्टैंड पर फरियादी के रिश्तेदार चरणदास एवं अजय ने उसके बैग से ₹7 लाख चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए।
रिपोर्ट पर थाना अंजड़ में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर को अवगत कराया गया।

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं
एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में
थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने सतत प्रयास करते हुए आरोपी अजय कोली को पकड़ने की रणनीतिक कार्रवाई की और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से ₹6,95,000/- की चोरी की राशि बरामद की गई।

आरोपी को माननीय न्यायालय अंजड़ में पेश कर दिया गया है।

प्रकरण में दूसरा आरोपी चरणदास कोली अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

*विशेष सराहनीय भूमिका*

1. निरीक्षक रेवाराम चौहान, थाना प्रभारी अंजड़
2. उप निरीक्षक दिनेश चंगोड
3. प्रधान आरक्षक 671 रघुवीर खोड
4. प्रधान आरक्षक 72 सुरेश पाटीदार
5. आरक्षक 561 पवन प्रजापत
6. आरक्षक 570 महेंद्र बघेल

इन सभी का प्रकरण में महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान रहा।

थाना अंजड़ पुलिस द्वारा की गई यह त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता, तत्परता एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम है। चोरी जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में यह कार्रवाई अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.