Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

पेयजल पाइप लाइन के जानकार नरसिंह पालीवाल का निधन

0 310

सेंधवा (नरेन्द्र तिवारी ) शहर की पेयजल पाइप लाइन के जानकार नरसिंह भाई पालीवाल का मंगलवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया वें नगर पालिका सेंधवा में लम्बे समय तक जल प्रदाय विभाग के प्रभारी रहे उन्हें शहर में पेयजल की आंतरिक पाइप लाइनों का बेहतर ज्ञान था।
नरसिंह भाई पालीवाल जैसा नाम वैसा काम खरी खरी सुनाने में उनका कोई मुकाबला नही अच्छे-अच्छे को वह खरी-खरी सुनाते किंतु अपने कार्य के प्रति सदैव निष्ठावान और समर्पित रहे। अपनी नौकरी के दौरान कांग्रेस भाजपा दोनों की परिषद उन्होंने देखी किंतुउनका व्यवहार एकसा बना रहा।
नरसिंह बाबूलाल पालीवाल नपा क्षेत्र की पेयजल की आंतरिक संरचना के जानकार थै, उन्होंने आबिद और सरदार को इस व्यवस्था से वाकिब कराया उनके बाद आबिद भाई ने इस व्यवस्था को बखूबी संभाला। पेयजल की गंभीर समस्या के दौरान नरसिंह भाई को विकट समस्याओ का सामना भी करना पड़ता था किंतु वह हर समस्या से पार पा जाते। 77 वर्ष की उम्र में उनका मंगल वार को निधन हो गया। उन्हें नपा से जुड़े कर्मियों एवं पालीवाल समाज के लोगो ने स्थानीय मुक्ति धाम पर भावभीनी बिदाई दी। उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.