Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

वर्ष 2025 में बड़वानी जिले में वन विभाग द्वारा 378 सांपो का किया गया रेस्क्यू

0 195

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी सेंधवा) बडवानी वन विभाग ने बड़ी मात्रा में सापों का रेस्कयु कर जंगल में छोड़ा है। जिले में सांपों की संख्या बहुतायत में पाई जाती हैं। इसका कारण यहां की जलवायू उपयुक्त होना हैं, साथ ही नर्मदा नदी में वर्षा ऋतु में उपरी क्षेत्रों से बहकर आना भी एक कारण हैं। सरदार सरोवर बैक वाटर होने के कारण अत्यधिक क्षेत्र डुब में चला गया है। जिससे भी सांप की उपरी क्षेत्रों में आ गये है। बडवानी जिले में सांप की लगभग 11 प्रजातिया अभी तक वन विभाग के दल के द्वारा रेस्क्यु की गई हैं। जिसमें से सबसे अधिक इंडियन रोक पाईथन, स्पेकल्ड कोबरा, रेड स्नैक है। वर्ष 2025 में अभी तक विभिन्न सांप की प्रजातियों के 378 सांप बडवानी के आस-पास के क्षेत्रों से रेस्क्यु कर सुरक्षित जंगलों में छोड़े जा चुके है। रेस्क्यु के दौरान यहा पर सांप की सबसे अधिक जहरीली प्रजातियों में से स्पेल्ड कोबरा,कॉमन क्रैट, रसेल वाईपर, रेड स्नैक जेसी प्रजतियां भी रेस्क्यु किया गया जिनके काटने से इंसान की मृत्यु हो जाती है। सांप हमारे पारस्थितिक तंत्र के लिए बहुत ही महत्वपुर्ण अंग हैं जो की चूहे एवं अन्य छोटे जानवरों की आबादी को नियंत्रित करते हैं, ओर पर्यावरण को सुरक्षित करते है। वन मण्डल अधिकारी बडवानी आशीष बंसोड़ एवं उप वनमण्डल अधिकारी बी.एल.मुवेल के निर्देशन में रेस्क्यु दल में गजेन्द्रसिंह बामनिया वनरक्षक, सुरेन्द्रसिंह राठौर वनपाल, अंकित शर्मा वनरक्षक, दीपक सोलंकी वनरक्षक के द्वारा इन प्रजातियों का रेस्क्यु कर सुरक्षित जंगलों में छोडने का कार्य किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.