Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

रॉयल टाउन कालोनी बड़वानी का विवाद 1करोड़60 लाख में समझौता

0 403

रॉयल टाउन कॉलोनी बड़वानी का विवाद हुआ लोक अदालत में समाप्त 1 करोड़ 60 लाख रूपये में हुआ समझौता

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी) रॉयल टाउन कॉलोनी के डेवलोपर बालकृष्ण सोनगरे ने कालोनी की भू स्वामी श्रीमती आशा सखी गुप्ता के विरूद्ध प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय श्री महेन्द्र कुमार जैन के न्यायालय में कॉलोनी के प्लाट क्रय करने के संबंध में अनुबंध की विशिष्ट पालन घोषणा तथा स्थीय निषेधाज्ञा के लिए रूपये 1 करोड़ 60 लाख रूपये का वाद प्रस्तुत किया था।
उक्त प्रकरण में प्रधान न्यायाधीश श्री जैन ने एवं वादी के अधिवक्ता ऋषभ दोशी नें दोनो पक्षों समझाईश दी व नेशनल लोक अदालत में समझौते के फायदे बताये व पक्षकारों को मध्य सुलह समझौते का सफल प्रयास किया। जज साहब की समझाईश से दोनो पक्षो के मध्य पुराना एवं लम्बा मामला समाप्त हुआ। दोनो पक्षों का राजीनामा लोक अदालत में हुआ।
रायल टाउन के समस्त विवाद कॉलोनीनाईजर और कॉलोनी मालिक के मध्य विवाद समाप्त हुआ इस सफलतम प्रयास से वादी एवं प्रतिवादी एवं कॉलोनीवासी की विभिन्न समस्या का निराकरण का रास्ता सुलभ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.