Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

अम्बा महाराष्ट्र से वरला आ रही अवैध शराब जप्त

0 348

अम्बा महाराष्ट्र से वरला आ रही अवैध शराब जप्त।

94 पेटी बियर, कीमत ₹2,70,720 सहित आरोपी गिरफ्तार

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) वरला पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर महाराष्ट्र अम्बा से वरला एमपी की और आ रही शराब से भरे पिकप वाहन को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक वरला सौरभ बाथम ने बताया की पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण) झोन इंदौर व डीआईजी निमाड़ रेंज खरगोन के व्दारा अवैध गतिविधियों अवैध शराब परिवहन, अवैध आर्म्स, अवैध गोवंश परिवहन एवं अवैध जुआ- सट्टा आदि पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देशित दिये गये है पुलिस अधीक्षक बडवानी जगदीश डाबर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना वरला पुलिस टीम को कल दिनांक 22 अगस्त को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आम्बा (महाराष्ट्र) से एक सफेद रंग की पिकअप वाहन (क्रमांक एम.पी.46 जी 2699) तिरपाल से ढकी हुई होकर वरला क्षेत्र की ओर आ रही है, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी वरला निरीक्षक सौरभ बाथम के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल थाना वरला पुलिस टीम को रवाना कर वरला-चोपड़ा तिराहे पर घेराबंदी की गई और संदिग्ध वाहन को रोका गया।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

वाहन की जांच में उसमें 94 पेटियां सोम पावर 10000 कंपनी की बियर केन मिलीं, जिनमें प्रत्येक पेटी में 24 केन (500-500 एमएल) की थीं। कुल 1128 बल्क लीटर अवैध शराब, अनुमानित कीमत ₹2,70,720/-, वाहन सहित जब्त की गई।
वाहन चालक की पहचान बहादुर पिता गोखरिया निंगवाले (आयु 30 वर्ष, निवासी राजनगांव) के रूप में हुई, जिसे मौके पर गिरफ्तार कर थाना वरला लाया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त की जाएगी, ताकि आगे की जांच की जा सके।
पुलिस को मिली इस सफलता में थाना प्रभारी वरला निरीक्षक सौरभ बाथम, उपनिरीक्षक कृष्णा मंडलोई, सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक 191 बलीराम, आरक्षक 175 राहुल, आरक्षक चालक 655 आत्माराम की सराहनीय भूमिका रही है l

Leave A Reply

Your email address will not be published.