Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

बड़वानी जिले के वर्तमान एवं तत्कालीन कलेक्टर हुए गोल्ड मेडल से सम्मानित

0 164

बड़वानी जिले के वर्तमान एवं तत्कालीन कलेक्टर हुए गोल्ड मेडल से सम्मानित

संपूर्णता अभियान अंतर्गत भोपाल में हुए समारोह में मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी ) प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के अंतर्गत बुधवार को कुशाभाउ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेशन सेंट भोपाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़वानी की वर्तमान प्रभारी कलेक्टर सुश्री काजल जावला एवं तत्कालीन कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि आकांक्षी जिला विकास कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास-पोषण, कृषि-मृदा स्वास्थ्य, शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रगती के मुख्य सूचकांको को सम्पूर्णता अभियान के तहत 1 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये और उनके प्रभावी क्रियान्वयन से लक्ष्यों को 100 प्रतिशत पूर्ण करने के लिए प्रयास किये और सफलता भी प्राप्त हुई । अभियान के तहत प्रथम त्रेमास मे एएनसी अर्थात गर्भवती महिलाओं का 100 प्रतिशत पंजीयन, नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं को 100 प्रतिशत टेक होम राशन वितरण, मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के विरुद्ध तैयार किए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड का 100 प्रतिशत वितरण, लक्षित जनसंख्या के मुकाबले मधुमेह और उच्च रक्तचाप के लिए जांच किए गए व्यक्तियों का प्रतिशत, ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले उच्च रक्तचाप के लिए जांच, आजीविका मिशन के माध्यम से एसएचजी का गठन जिन्हें रिवॉल्विंग फंड प्रदान हुआ है को 100 प्रतिशत पूर्ण किया गया। बड़वानी ज़िले को कलेक्टर और टीम सहित अपने लक्ष्य 100 प्रतिशत प्राप्त करने पर गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.