Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

अनंत तायल नमिता तायल और मुनीम रेहमान गिरफ्तार न्यायालय ने जेल भेजा

0 1,210

अनंत तायल नमिता तायल और मुनीम रेहमान गिरफ्तार न्यायालय ने जेल भेजा

सेंधवा (न्यूज करंट ) शहर थाना प्रभारी बलजीत सिँह बिसेन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली जिला खरगोन पर विदेश में रह रही फरियादिया द्वारा शिकायत की गई थी जिसमें बताया कि फरियादिया के नाम से यूको बैंक सेंधवा में फर्जी खाता खोलकर रुपए निकाले गए जिसकी जाँच के सेंधवा निवासी अनंत तायल, नमिता तायल उसके मुनीम रहमान तथा तत्कालीन बैंक मैनेजर यूको बैंक सेंधवा आर. के. झा द्वारा फरियादिया के नाम पर फर्जी खाता खोलकर रुपए निकालने पर जॉच उपरांत आरोपियों के विरुद्ध थाना सेंधवा शहर पर अपराध क्रमांक 379/2024 धारा 419,420,467,468,471,120 B भादवि का आरोपी अनंत तायल, नमिता तायल, रेहमान अली तथा तत्कालीन बैंक मैनेजर यूको बैंक सेंधवा आर के झा के अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन, एसडीओपी महोदय सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन को प्रकरण के आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आरोपियों की तलाश उनके अलग अलग ठिकानों पर करते कोई जानकारी नहीं मिलने पर आरोपियों की चल अचल संपति की जानकारी एकत्रित कर आरोपियों का फरारी पंचनामा तैयार किया गया।
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा बताया कि आरोपियों द्वारा विदेश में रह रही महिला के नाम पर यूको बैंक सेंधवा में फर्जी खाता खोलकर रुपए निकाले गए थे जिसमें प्रकरण के समस्त आरोपी घटना दिनांक से फरार होने पर आरोपियों का फरारी पंचनामा तैयार कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी के माध्यम से आरोपी अनंत तायल, आरोपिया नमिता तायल, आरोपी रेहमान अली की गिरफ्तारी एवं जानकारी देने वाले को 2000-2000/- रु. के ईनाम की उद्घोषणा की गई। टीम द्वारा जानकारी एकत्रित कर प्रकरण के फरार ईनामी आरोपी अनंत पिता द्वारकाप्रसाद तायल, नमिता पति अनंत तायल तथा रेहमान अली पिता आबिद अली सभी निवासीगण सेंधवा को टीम द्वारा दबिश देकर आरोपियों को सेंधवा से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारशुदा आरोपियों से बैंक में फर्जी खाता खोलने के संबंध में पूछताछ कर जानकारी एकत्रित कर आरोपियों को माननीय न्यायालय सेंधवा में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों का जेल वारंट तैयार किया गया जिन्हें जेल दाखिल किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.