Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

कंट्रोल के गेंहू चावल अवैध भण्डारण करने वाले व्यापारी के विरूद्ध हुई एफआईआर

0 382

कंट्रोल के गेंहू चावल अवैध भण्डारण करने वाले व्यापारी के विरूद्ध हुई एफआईआर

व्यापारी मुकेश पिता जोगीलाल जैन निवासी खेतिया के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी ) बड़वानी जिले की पानसेमल खेतिया की जिनिंग परिसरों में अवैध रूप से कंट्रोल के गेहूं चावल मिलने के बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।
कलेक्टर जिला बड़वानी के निर्देशन में दिनांक 3 और 4 अगस्त 2025 को में जय इंटरप्राइजेस, श्री नाथ एवं ख्याति जिनिंग खेतिया में प्रो. मुकेश पिता जोगीलाल जैन निवासी खेतिया के पास पीडीएस गेहूं एवं चावल का अवैध क्रय, विक्रय एवं संग्रहण पाए जाने से मौके पर गेहू 1197 विवंटल एवं चावल 1751 क्विंटल मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के प्रावधानों का उल्लंघन होने से जप्ती एवं सुपुर्दुगी की कार्यवाही की गई। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 22 लाख 24 हजार के लगभग है।
उक्त प्रकरण में आदेश म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 की कडिका 13(2) का स्पष्ट उल्लंघन होकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध होने से जय इंटरप्राइजेश खेतिया के प्रोप्रायटर श्री मुकेश पिता जोगीलाल जैन निवासी खेतिया के विरुद्ध एफआईआर 05 अगस्त को दर्ज कराई गई।
उक्त जांच खाद्य और राजस्व विभाग की संयुक्त दल जिसमें सुश्री प्रज्ञा पाटीदार तहसीलदार पानसेमल, सहायक आपूर्ति अधिकारी दयाराम चौहान, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भूरमल बामने एवं भोला मण्डलोई कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.