Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

दांतो की बीमारी अन्य रोगों और अंगों को प्रभावित करने का कारक- उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 177

दांतो की बीमारी अन्य रोगों और अंगों को प्रभावित करने का कारक- उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल

एआई तकनीक आधारित “डेंटल एंड ओरल हेल्थ कैंपेन 2025” में हुए शामिल

भोपाल (न्यूज करंट )उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता अभियान समाज में जनस्वास्थ्य चेतना को नई दिशा प्रदान करते हैं। राज्य सरकार दंत स्वास्थ्य और मुखरोगों की रोकथाम हेतु व्यापक प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दाँतों से जुड़ी बीमारियाँ अब केवल सौंदर्य या दर्द तक सीमित नहीं हैं, ये समस्याएं अन्य रोगों और अंगों को प्रभावित करने का कारक बन सकती हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल भोपाल में डेंटल सर्जन एसोसिएशन के“डेंटल एंड ओरल हेल्थ कैंपेन 2025” में शामिल हुए। उन्होंने एसोसिएशन के तकनीकी नवाचारों और सामाजिक सहभागिता के अभियान की सराहना की।
कैंपेन में निःशुल्क मुख एवं दंत जांच शिविर, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, जनजागरूकता रैली, विशेषज्ञ व्याख्यान, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में दंत एवं मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, ओरल कैंसर की रोकथाम तथा उसकी प्रारंभिक पहचान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में एआई तकनीक के उपयोग से जागरूकता फैलाने के लिए विशेष वीडियो प्रदर्शित किए गए। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश शुक्ल सहित भोपाल के सभी डेंटल कॉलेजों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.