Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

भाई से करें अटूट प्रेम-गीता किशोरी

0 151

भाई से करें अटूट प्रेम-गीता किशोर

सेंधवा (न्यूज करंट ) एकल अभियान ओर श्रीहरि कथा सत्संग समिति के तत्वाधान में सेंधवा किले के अंदर मंडी शेड प्रांगण में पंचम दिवस की कथा में सुश्री गीता किशोरी ने कहा कि जगत जननी माता जानकी के विदाई समय
माता सुनयना कहती है !

सासू ससुर गुरु सेवा करेहु
पति रुख लखी आयुष अनुसरेहू।

आदरपूर्वक सास-ससुर के चरणों की पूजा (सेवा) करने से बढ़कर दूसरा कोई धर्म नहीं है।
आज कल की माता कुछ ओर ही समझा कर भेज देती हैं और जो बाकी बचता है मोबाइल से प्रतिदिन सुबह शाम (दूध में नमक की तरह ) ज्ञान बाटती रहती हैं।
जो पुत्रवधू आदरपूर्वक सास ससुर गुरु पति की सेवा करती हैं उनके लिए संसार में इससे बढ़कर धर्म और कुछ है ही नहीं कथा वाचक ने कहा कि बेटे को पढ़ाना पिता का कर्तव्य हे किंतु उसको इतना भी नहीं पढ़ा देना कि वह आपको छोड़ कर चला जाए उसको पढ़ाई के साथ साथ संस्कार भी देना ताकि वह बुढ़ापे में अपने माता पिता की सेवा करे
भरत चरित्र का कथा गायन में गीता किशोरी कहती है कि

भरत चरित कीरति करतूति
,धर्म शील गुण विमल विभूति”

भरत का चरित्र, यश, कर्म, धर्म, शील, गुण और निर्मल ऐश्वर्य”। यह पंक्ति भरत जी के गुणों का वर्णन करती है, जो राम के प्रति उनकी अटूट भक्ति और निस्वार्थ सेवा को दर्शाती है।
परंतु वर्तमान समय में तो भाई भाई का ही दुश्मन बना हुआ।
हमे अपने भाई भगवान ही मानना चाहिए। इनसे अटूट प्रेम करना चाहिए वरना घर बिखर जाएगा। आज मार्निंग वाक ग्रुप मातृशक्ति महिला मंडल सत्यनारायण महिला मंडल ने शाल श्री फल माला से कथावाचक गीता किशोरी का स्वागत किया आज के प्रसाद दाता विवेक गुप्ता आनंदन हॉस्पिटल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.