Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

ट्रांसफर से नाराज छात्राएं कलेक्टर से मिलने निकली अधिकारीयों ने रोका।

0 145
{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}

ट्रांसफर से नाराज छात्राएं कलेक्टर से मिलने निकली अधिकारीयों ने रोका

कन्या शिक्षा परिषर मंडगाँव प्राचार्य वार्डन के ट्रांसफर से नाराज छात्राएं

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) शहर के करीब स्थित ग्राम मड़गांव के कन्या शिक्षा परिसर की 120 छात्राएं हॉस्टल की अधीक्षका और वार्डन के संभावित ट्रांसफर की जानकारी मिलने से नाराज होकर कलेक्टर से मिलने के लिए 70 किलोमीटर पैदल बड़वानी के लिए निकल पड़ी थी, इस दौरान अधिकारी उन्हें रोकने का प्रयास करते रहे किंतु छात्राएं जिद पर अड़ी रही, इस बीच करीब 12 किलोमीटर दूर सालीकला गांव में छात्राओं को एक ढाबा परिसर के पास रोका गया जहां सेंधवा एसडीएम ल, एसडीओपी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार सहित कई अधिकारी पहुंचे और करीब आधा घंटा तक छात्राओं से चर्चा की छात्राओं कहना है कि उन्हें हॉस्टल की अधीक्षिका सुलोचना मंशारे वार्डन सावित्री सहिते ओर प्राचार्य मुकेश मोरे यथावत रूप से स्कूल में चाहिए। इसके साथ ही छात्राओं ने छात्रावास में सुरक्षा गार्ड तैनात करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, खेल मैदान खेल की सामग्री स्कूल यूनिफॉर्म ब्लेजर सीनियर जूनियर छात्रावास में अलग-अलग भोजन की व्यवस्था लाइब्रेरी में नई किताबें सहित अन्य मांगे रखी। एसडीएम ने उनकी मांगों को सुना स्थानीय स्तर पर मांगों को जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया वही शासन स्तर की मांगों को राज्य शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही इसके बाद करीब 12:30 बजे निजी स्कूलों की दो बसों से छात्राओं को वापस स्कूल भेजा गया। इस दौरान जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त जेएस डामोर भी मौके पर पहुंचे थे उन्होंने छात्रावास जाकर छात्राओं से चर्चा करी और उनके साथ भोजन भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.