सेंधवा शहर पुलिस द्वारा अभियान के तहत किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन
मैराथन दौड़ में नगर वासियों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग
सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) “नशे से दुरी है जरुरी” अभियान के तहत शहर थाना पुलिस द्वारा आयोजित मेराथन में शहर के लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और नशे से दूर रहने की शपथ भी ली।
मैराथन दौड़ सेंधवा कस्बे के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धीरज बब्बर एवं एसडीओपी महोदय सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में सेंधवा शहर पुलिस ने आज दिनांक 18.07.2025 को सेंधवा नगर के शासकीय कॉलेज से थाना सेंधवा परिषर पहुंची।
विजेता*
मैराथन दौड़ में प्रथम विजय सापले, द्वितीय प्रवीण मोरे, तृतीय विजेता राकेश बिल्लौरे रहे तथा सीनियर ग्रुप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजन में उपस्थित डॉक्टर्स ने नशे के दुष्परिणाम बताते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया, साइकिल वाला ग्रुप के सदस्यों द्वारा उनके द्वारा समय समय पर की जाने वाली जागरुकता का संदेश भी दिया। आयोजन प्रमुख पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगदीश डावर ने बताया की इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की आदतों से बचाना, समाज को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं सामूहिक प्रयासों से नशामुक्त वातावरण का निर्माण करना है। पुरस्कार वितरण के पश्चात् समस्त उपस्थित नागरिको को नशे की आदत से दुर रहने हेतु संकल्प दिलाया गया। सभी विजेताओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र तथा समस्त प्रतिभागियों को मेडल एवं सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सेल्फी पॉइंट से सेल्फी लेकर सोशल मीडिया ग्रुप पर शेयर करने हेतु बताया गया। आयोजन में सम्मिलित Dr. श्री M.K. जैन द्वारा पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रत्येक 15 दिवस में पुलिस द्वारा भेजे जाने पर एक नशे के आदी व्यक्ति का निःशुल्क उपचार देने की घोषणा भी की। आयोजन में अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी, बद्रीप्रसाद शर्मा, गिरवरदयाल शर्मा, गणेश राठौर, लक्ष्मी शर्मा, सुनील शर्मा, विवेक तिवारी, नीलेश अग्रवाल, अजय जी गुप्ता, प्रखर शर्मा उपस्थित रहे तथा सम्पूर्ण आयोजन के दौरान एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे, थाना प्रभारी सेंधवा शहर बलजीत सिंह बिसेन, थाना प्रभारी दिलीप पूरी, तहसीलदार राहुल सोलंकी, समस्त पुलिस स्टाफ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।