Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

माउंट लिट्रा स्कूल में आरटीई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से भेदभाव का आरोप

0 600

माउंट लिट्रा स्कूल में आरटीई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से भेदभाव का आरोप

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) शहर के समीप स्थित माउंट लीट्रा स्कुल में आरटीई ( शिक्षा के अधिकार ) अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों से स्कुल प्रबंधक भेदभाव करता है। ऐसे आरोप कांग्रेस नेता पोरलाल खरते, सीताराम बर्डे जनपद उपाध्यक्ष सेंधवा ने स्कुल पहुंचकर प्रबंधन पर लगाए है। उन्होंने पानसेमल एसडीएम एवं शिक्षा अधिकारी से भी बातचीत की है।
18 जुलाई, 2025 को पालकों की शिकायत आने पर माउंट लिट्रा स्कूल,मेरखेड़ी तहसील निवाली जिला बड़वानी के परिसर में जाकर सही तथ्य को जानने का प्रयास किया गया। जिसमें आदिवासी बच्चों के साथ पढ़ाई में भेदभावपूर्ण व्यवहार सामने आया। स्कूल द्वारा वर्ष 2024- 25 में कक्षा नर्सरी एवं जुनियर केजी 1 के आठ बच्चे तथा 2025 – 26 में 13 आरटीई में पढ़ने वाले बच्चों के साथ भेदभाव कर उन्हें अलग समय दोपहर 1:00 बजे बुलाकर अलग से क्लास लगाई जा रही थी जबकि बाकी बच्चों का स्कूल का समय प्रातः 9:00 बजे से है। जिससे बच्चे स्कूल में होने वाली प्रार्थना और अन्य गतिविधियों में भाग नहीं ले पाते, जिसके चलते उनका शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध हो रहा है। साथ ही स्कूल में पढ़ने वाले इन बच्चों तथा बालकों के मन में गरीबी अमीरी तथा जातिगत भेदभाव का भावना पनप रही है।उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी पालकों द्वारा इस विषय में स्कूल संचालक को शिकायत की गई थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ । यह सौतेला व्यवहार सिर्फ कक्षा नर्सरी एवं जूनियर के जी-1 के आरटीई के आदिवासी बच्चों के साथ किया जा रहा था अन्य क्लासों में जाने पर पता चला कि वहां पर आरटीआई की बच्चों को भी अन्य बच्चों के साथ बिठाया जाकर पढ़ाई करवाई जा रही थी । अलग बिठाने का कारण पूछने पर स्कूल प्रशासन द्वारा बताया गया की स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा है स्थान की कमी होने की वजह से ही इन बच्चों को अलग से बिठाया जाता है जो संतोषजनक नहीं है। इस भेदभावपूर्ण व्यवहार से बच्चों एवं बालकों में गरीबी अमीरी तथा जातिगत भेदभाव का संदेश जा रहा है, जो संविधान की मूल भावना के विपरीत है। उक्त के विषय में अनु विभागीय अधिकारी पानसेमल से फोन पर संपर्क किया गया उनके द्वारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेज कर जांच करने की बात कही गई। स्कूल निरीक्षण के दौरान पोरलाल खर्ते पूर्व राज्य कर अधिकारी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी खरगोन बड़वानी सीताराम बर्डे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सेंधवा, परसराम सेनानी महेंद्र सेनानी एवं पालकों में श्याम कनोजे, शांतिलाल कनोजे, मुकेश सोलंकी, बुलसिंग सोलंकी, हिरा सोलंकी, अर्जुन सोलंकी, मुकेश खरते, अनसिंग सोलंकी, अंशाराम सोलंकी, कांतिलाल सोलंकी आदि मौजूद थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.