Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मुस्लिम जमात में चुनाव और हिसाब को लेकर असंतोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह...

22.61 लाख रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश — जोधपुर (राजस्थान) से दो ठग गिरफ्तार

0 331

ऑपरेशन साइबर के तहत बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना सेंधवा शहर एवं साइबर सेल बड़वानी की संयुक्त टीम ने किया खुलासा

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) शहर थाना पुलिस ने कम्पनी में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को राजस्थान जोधपुर से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
शहर थाना प्रभारी बलजीत सिँह बिसेन ने बताया की दिनांक 01.07.2025 को एक फरियादी द्वारा थाना सेंधवा शहर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से फुटलॉकर कंपनी में निवेश के नाम पर ₹22,66,746/- रुपये की ठगी की गई।
मामले में थाना सेंधवा शहर पर अपराध क्रमांक 272/25, धारा 318(4) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे एवं थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के मार्गदर्शन में एक संयुक्त टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्य संकलन कर आरोपियों का पता लगाते हुए टीम को राजस्थान के जोधपुर भेजा गया, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने धोखाधड़ी स्वीकार की। आरोपी अनिल बिश्नोई के कब्जे से ₹40,000/- नकद, 12 एटीएम कार्ड, 7 सिम कार्ड तथा 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी भोपाल सिंह राठौर से ₹20,000/- नकद, 6 एटीएम कार्ड, 2 सिम कार्ड एवं 2 मोबाइल फोन जप्त किए गए। इस प्रकार दोनों आरोपियों से कुल ₹60,000/- नकद, 18 एटीएम कार्ड, 09 सिम कार्ड तथा 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन उपनिरीक्षक स्वदेश कुमरावत, उपनिरीक्षक रितेश खत्री ए एस आई संजय पाटीदार प्रआर. योगेश पाटिल आरक्षक गण: नीरज डांगरे, विशाल पाटील, गणेश चौहान, अर्जुन नरगावे, माडिया डावर साइबर सेल एवं थाना सेंधवा शहर की समस्त टीम की सराहनीय भूमिका रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.